फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   devisha got 10 gold medals in kanpur medical college

लखनऊ की देविशा ने कानपुर मेडिकल कॉलेज में किया टॉप, कमजोर वर्गों की मदद करना ही इनका लक्ष्य

Wed, 04 Apr 2018 01:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 04 Apr 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
devisha got 10 gold medals in kanpur medical college
देविशा अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
केजीएमयू ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ. तूलिका चंद्रा की बेटी देविशा अग्रवाल ने कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज, जीएसवीएम से एमबीबीएस टॉप किया है।
विज्ञापन


एमबीबीएस के चार प्रोफेशनल वर्ष में लगातार प्रथम रहने वाली देविशा ने 10 गोल्ड मेडल भी जीते हैं। देविशा ने 2013 में कानपुर के जीएसवीएम में एमबीबीएस दाखिला लिया था।
विज्ञापन


उसे आठ विषयों में विशिष्टता मिली है। सबसे ज्यादा अंक मेडिसिन विषय के हैं। वह चाहती है कि कमजोर वर्ग के लोगों के लिए सस्ती चिकित्सा सुलभ हो सके। अगली पढ़ाई के लिए देविशा रेडियो डायग्नोसिस या मेडिसिन में प्रवेश लेना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में भी शानदार प्रदर्शन किया था। देविशा का मानना है कि डॉक्टर को मृदुभाषी होना चाहिए और अच्छा चिकित्सक होने के साथ वह इंसान भी अच्छा हो। देविशा के पिता डॉॅ राजीव अग्रवाल पीजीआई में प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed