फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Deepotsav in Ayodhya today world record will be made in Ramnagari

अयोध्या के नाम से डरती थीं पिछली सरकारें : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sat, 26 Oct 2019 10:11 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 26 Oct 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
Deepotsav in Ayodhya today world record will be made in Ramnagari
अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

रामनगरी में दिव्य और भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कर रामराज्य की परिकल्पना साकार कर रही है। विपक्ष पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि पहले की सरकारें अयोध्या आने से डरती थीं, पर हम भगवान राम की अवधपुरी का पुराना गौरव लौटाने का पुरजोर प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन


सीएम ने शनिवार को जोर देते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के नेतृत्व में आज दुनिया भारत का लोहा मान रही है। पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि भारत किसी को छेड़ता नहीं है। अगर कोई हमें छेड़ता है, तो हम उसके घर में घुसकर सबक सिखाते हैं। मुख्यमंत्री ने दीपोत्सव-2019 कार्यक्रम के दौरान अयोध्या में 226 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन


मर्यादा पुरुषोत्तम की नगरी है, मर्यादा का उल्लंघन नहीं करेगी
सीएम योगी ने मंदिर-मस्जिद विवाद पर कुछ नहीं कहा, लेकिन यह जरूर कहा कि अयोध्या भगवान राम की नगरी है। मर्यादा पुरुषोत्तम की नगरी है। श्रीराम की मर्यादा हमें विजयश्री की ओर बढ़ाती है, इसलिए उनकी मर्यादाओं का हम कभी उल्लंघन नहीं करेंगे। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला जल्द ही आ सकता है। ऐसे में सांप्रदायिक सद्भाव को लेकर उनका यह बयान बेहद महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन



दुनिया के हर सनातनी धर्मावलंबी की पहचान अयोध्या से

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव में उमड़े जनसैलाब से कहा कि हिंदुओं के देश में सात प्रमुख तीर्थस्थल हैं। इनमें से तीन अयोध्या, काशी और मथुरा यूपी में हैं। इतना समृद्ध आध्यात्मिक वैभव कहीं और नहीं है। दुनिया के हर सनातनी धर्मावलंबी की पहचान अयोध्या से ही है। मंदिर-मस्जिद विवाद पर एक भी शब्द बोले बगैर सीएम ने कहा कि जिस तरह से अन्य धर्मावलंबियों के लिए अपने-अपने धार्मिक स्थलों का महत्व है, वही महत्व हिंदुओं के लिए अयोध्या का है। दीपोत्सव से हजारों वर्ष पुरानी विरासत को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी इसमें शामिल है।

सीएम ने कहा कि अवधपुरी को पुराने भव्य स्वरूप में लाने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है। सैकड़ों वर्ष की गुलामी के बाद हमने इन परंपराओं व संस्कृति को भुला दिया था। आजादी के तत्काल बाद बनी सरकारों ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। लेकिन केंद्र में मोदी की सरकार आने के बाद पूरी दुनिया भारत के सांस्कृतिक, आर्थिक, सामाजिक व सामरिक गौरव को महसूस कर रही है। अयोध्या का दीपोत्सव, काशी की देव दीपावली, प्रयागराज का कुंभ और योग को अंतर्राष्ट्रीय मान्यता इसी का परिणाम है। केंद्र सरकार ने देश की गौरवशाली परंपराओं को विश्व पटल पर स्थापित किया है।




 

रामराज्य की अवधारणा पर विकास कार्य

सीएम ने कहा कि रामराज्य में जाति, मजहब, संप्रदाय व लिंग भेदभाव की कोई जगह नहीं थी। इसी तरह केंद्र व प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के करोड़ों देशवासियों तक निशुल्क आवास, शौचालय, बिजली व गैस कनेक्शन की सुविधा पहुंचा रही है। देश के12 करोड़ किसान पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ पा रहे हैं। 50 करोड़ भारतीय इलाज बीमा की आयुष्मान योजना से जुड़ चुके हैं। इस विकास को उन्होंने आधुनिक रामराज्य का उदाहरण बताते हुए कहा कि अब योजनाओं का लाभ देने में जाति, धर्म या क्षेत्र नहीं देखा जाता।

मांद में घुसकर सिखाते हैं सबक
सीएम ने कहा कि हम अपनी ऋषि परंपरा पर कायम रहकर पूरी दुनिया को परिवार मानते हैं, पर किसी ने हमारे सत्य और स्वाभिमान को ललकारने का प्रयास किया तो उसकी मांद में घुसकर सबक सिखाने से पीछे नहीं रहते। हम देश को फिर से विश्व गुरु के रूप में स्थापित करने की ओर बढ़ रहे हैं।

ढाई वर्ष डेढ़ दर्जन बार आया अयोध्या
योगी ने कहा, पहले की सरकारें अयोध्या के नाम से डरती थीं, पर मैं ढाई साल में डेढ़ दर्जन से ज्यादा बार यहां आ चुका हूं। केंद्र व राज्य सरकार ने अयोध्या के विकास के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाएं शुरू की हैं। हरिद्वार की हरि की पैड़ी की तरह ही अब राम की पैड़ी पर भी श्रद्धालुओं को सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। माता सरयू ने पहले अयोध्या से दूरी बना ली थी, पर अब वो भी एकदम निकट बहकर हम सबको आशीर्वाद दे रही है। जल भी निर्मल हो गया है। पहले राम की पैड़ी पर यह पानी काफी गंदा रहता था।

वीणा और आनंदीबेन का मंच से आभार

सीएम ने फिजी गणराज्य की संसद की उप सभापति वीणा कुमार भटनागर का आभार जताते हुए कहा कि फिजी के भारतवंशी पांच-छह पीढ़ियों से अपनी विरासत को संजोए हैं। उन्होंने केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल की सराहना करते हुए कहा कि वे रामायण, कृष्ण, बौद्ध और आध्यात्मिक सर्किट को आगे बढ़ाने का काम बखूबी कर रहे हैं। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के दीपोत्सव में प्रथम बार आने पर उनका आभार जताते हुए कहा कि उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव का हमें अवश्य ही लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने रामजन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष संत नृत्य गोपाल दास प्रति भी योगदान के लिए आभार जताया।

राम तब आएंगे जब रावण को मिटाओगे : वीना
फिजी की डिप्टी स्पीकर व महिला मान एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री वीना भटनागर ने रामनगरी की महिमा का बखान करते हुए कहा कि यहां के कण-कण में राम हैं। राम की भूमि पर आकर धन्य हो गईं हूं, लेकिन राम तब आएंगे जब सभी लोग रावण को अपने अंदर से मिटाएंगे। उन्होंने कहा कि राग, द्वेष, मद, लोभ जब अंदर से खत्म होगा तो राम का वास होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिर से भारत में रामराज्य की स्थापना करने में सफल होंगे। वे शनिवार को रामकथा पार्क में दीपोत्सव के मुख्य कार्यक्रम राजगद्दी के दौरान बतौर मुख्य अतिथि बोल रहीं थीं।

फिजी की डिप्टी स्पीकर बीना भटनागर ने शुरुआत मंगल भवन अमंगल हारी...से की। कहा कि हमारा देश यहां से करीब 11500 किलोमीटर दूर है, लेकिन वहां हर इंसान के दिल में राम बसते हैं। हमारे पूर्वज सन 1879 में भारत से गिरमिटिया मजदूर बनकर फिजी गए थे लेकिन अपने खून पसीने से इस द्वीप को सजाया है। हमारी जड़ें राम में बसती हैं। यहां राम की भूमि पर आकर धन्य महसूस कर रही हूं। दीपोत्सव का उत्साह रामायण कालीन त्रेतायुग जैसा है। यहां के वातावरण का वर्णन करने के लिए शब्द नहीं हैं। आज भारत महात्मा गांधी और गुरुनानक की जयंती मना रहा है। उनके आदर्शों से ही तरक्की और सद्भाव होगा। कहा कि जैसे प्रधानमंत्री मोदी के चर्चे विदेशों में हैं ठीक उसी तरह भारत में मुख्यमंत्री योगी जी की चर्चा है। दोनों मिलकर रामराज्य की फिर से स्थापना करेंगें, यह मेरी शुभकामना है।

दीपोत्सव से मिली अयोध्या को देश-विदेश में पहचान : राज्यपाल

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि दीपोत्सव से अयोध्या का कायाकल्प हो रहा है। सरकार ने इसे प्रांतीय मेले का दर्जा देकर उल्लेखनीय काम किया है। अब देश विदेश में अयोध्या की पहचान दीपोत्सव से होने लगी है। त्रेतायुग में जब राम अयोध्या लौटे थे तो ऐसा ही दृश्य रहा होगा जैसे आज दीपोत्सव में दिख रहा है। उन्होंने कहा कि राम का बहुआयामी आदर्श जीवन था। राम के आदर्श और जीवन को अपनाकर ही मनुष्य तरक्की कर सकता है। राम ने सबरी के जूठे बेर खाए तो सीता को  बनवास भी दिया। यह साबित करता है कि राजधर्म के लिए जनता सर्वोपरि है।

अयोध्या की तरक्की में नहीं आएगी कोई कमी: पटेल
केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि अयोध्या आने से ही वे धन्य हो गए। मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अयोध्या के लिए संकल्पित विकास का बीड़ा उठाया है। वे पूरे प्रदेश में पयर्टन को लेकर गंभीर है। यहां की तरक्की में केंद्र सरकार कोई कमी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने जनमानस को राम का स्वरूप बताते हुए उनके विकास और रोजगार का संकल्प जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed