{"_id":"5e7f29448ebc3e6feb3e9025","slug":"chiefs-instructions-to-officers109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई व्यक्ति भूखा न रहे: मुख्य सचिव","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कोई व्यक्ति भूखा न रहे: मुख्य सचिव
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
कोई व्यक्ति भूखा न रहे: मुख्य सचिव
विज्ञापन
- जरूरी संख्या में प्लंबर्स व इलेक्ट्रीशियंस को पास जारी करें
- अन्य राज्यों में प्रदेश के निवासियों कोे लाॅकडाउन तक वहीं ठहरने की अपील
अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ।
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने अन्य राज्यों में रहने वाले प्रदेश के निवासियों कोे लाॅकडाउन तक वहीं ठहरने की अपील की है। कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करने का आग्रह किया है। तिवारी ने कहा है कि प्रदेश के लोगों की सहायता के लिए प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उनके ठहरने, भोजन, पेयजल व दवा इत्यादि के लिए किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह प्रयास है। अन्य राज्यों में प्रदेश के निवासियों की सहायता के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। समस्त जिलाधिकारियों व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से कहा गया है कि सीमावर्ती जिलों व राज्यों से आ रहे लोगों का चिकित्सीय परीक्षण अवश्य करा लिया जाए। उनके भोजन व खाद्यान्न की व्यवस्था की जाए। इसके लिए ग्राम पंचायत, नगर निकाय, सीएसआर व अन्य संसाधनों की सहायता ली जा सकती है। प्लम्बर्स व इलेक्ट्रीशियन्स की आवश्यकता का संज्ञान लेते हुए सीमित संख्या में क्षेत्रों को बांटकर पास उपलब्ध कराने को कहा गया है। कलेक्ट्रेट में पास लेने के किए भीड़ न इकट्ठा हो, इसकी समुचित व्यवस्था करने और ई-पास जारी करने की व्यवस्था पर विचार का निर्देश दिया है। मुख्य सचिव ने कहा कि अन्य राज्यों के सीमावर्ती जिलों के जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके यहां से निकल रहे लोगों को फूड पैकेट उपलब्ध हो जाएं। उन्हें जल्द से जल्द तय स्थानों व आश्रय गृहों में पहुंचाएंगे। भ्रमण कर सुनिश्चित करें कि कोई व्यक्ति भूखा न रहे।
महेंद्र