फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   prashant is Chemistry topper in Gate 2018

प्रशांत ने किया लखनऊ का नाम रोशन, गेट में रहे केमेस्ट्री के टॉपर

Mon, 19 Mar 2018 12:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 19 Mar 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
prashant is Chemistry topper in Gate 2018
प्रशांत - फोटो : अमर उजाला
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेकभनोलॉजी (आईआईटी) गुवाहाटी द्वारा आयोजित ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2018 में लखनऊ के प्रशांत गुप्ता ने टॉप किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कमेस्ट्री विषय मेें सर्वाधिक 986 अंक हासिल किए हैं। शुक्रवार को जब गेट का रिजल्ट जारी हुआ तो प्रशांत और उसके परिवारवालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनके पिता किसान हैं।
विज्ञापन


इटौंजा निवासी प्रशांत ने बीकेटी स्थित सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज से वर्ष 2011 में यूपी बोर्ड से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की। इंजीनियर बनने की इच्छा थी, इसलिए तैयारी भी की, लेकिन मन मुताबिक संस्थान न मिलने की वजह से उन्होंने बीएचयू में बीएससी में प्रवेश ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्मविश्वास के बल पर हासिल की सफलता

prashant is Chemistry topper in Gate 2018
वर्ष 2015 में यहीं से एमएससी की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद गेट की तैयारी में जुट गए। गत वर्ष भी गेट की परीक्षा दी थी, लेकिन अच्छी रैंक न आने की वजह से उन्होंने दोबारा परीक्षा दी।

प्रशांत ने बताया कि उन्हें भरोसा था कि वह गेट क्लीयर कर लेंगे। इसके लिए उन्होंने रोजाना 14 घंटे पढ़ाई की। सेल्फ स्टडी पर पूरा भरोसा था। खुद नोट्स तैयार किए। न्यूमेरिकल का भी खूब अभ्यास किया। साथ ही समय प्रबंधन का भी ख्याल रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed