फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bull attacked on a man, injured, life of patient saved due to sensibility of ambulance driver

सांड के हमले में फटा किसान का पेट, एंबुलेंस कर्मचारी ने यूं बचाई जान

Wed, 02 Dec 2020 01:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 02 Dec 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
bull attacked on a man, injured, life of patient saved due to sensibility of ambulance driver
घायल की देखभाल करता कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
एंबुलेंसकर्मी की सूझबूझ के चलते सांड के हमले में घायल एक किसान की जान बच गई है। किसान को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है। उसकी हालत में सुधार हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, हरदोई के शिव लालपुर निवासी मुलायम (30) खेत में काम कर रहा था।
विज्ञापन


उसी दौरान एक सांड ने उसे पटक दिया, जिससे उसका पेट फट गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां वार्ड ब्वॉय टांका लगाने जा रहा था, लेकिन वहां मौजूद जीवीके ईएमआरआई एंबुलेंस के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) रन सिंह ने उसे रोका।
विज्ञापन


इस दौरान इमरजेंसी में आए डॉक्टर ने भी टांका लगाने से मना किया। बताया कि टांका लगाने से अंदर ऑक्सीजन भरने का डर रहता है। तत्काल ईएमटी ने एंबुलेंस चालक धर्मवीर सिंह को बुलाया और घायल को लेकर वे केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रवाना हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों से बनाए रखा संपर्क

ट्रॉमा जाते वक्त एंबुलेंस कर्मी हरदोई और एंबुलेंस सेंटर के कंट्रोल रूम के डॉक्टर के लगातार संपर्क में रहे। डॉक्टरों के बताए अनुसार, घायल को चार लीटर प्रति मिनट के हिसाब से ऑक्सीजन देते रहे। प्राथमिक उपचार की सभी जरूरतों का ध्यान रखते हुए उसे ट्रॉमा में भर्ती कराया गया। लोगों ने ईएमटी की सतर्कता और सूझबूझ की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed