लखनऊ की इस बहादुर महिला ने चेन स्नेचर को सिखाया सबक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को फंसता देख लुटेरे चेन का कुछ हिस्सा छीनकर भाग निकले। पति की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, गोपाल विहार कॉलोनी निवासी एए खान एयरफोर्स स्टेशन में मास्टर वारंट ऑफिसर (एमडब्ल्यूओ) के पद पर तैनात हैं।
उनकी पत्नी कुरैशा बुधवार दोपहर साढे़ बारह बजे बड़ी बाजार से सब्जी लेकर लौट रही थीं। घर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने सामने से महिला के गले पर झपट्टा मारा।
खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी फुटेज
इस पर बहादुर महिला बाइक सवार बदमाशों से भिड़ गई। शोर सुनकर लोग दौड़े तो बदमाश चेन का हिस्सा लेकर भाग निकले। पीड़ित महिला ने बताया कि बाइक चला रहे बदमाश ने नकाब लगा रखा था।
जबकि पीछे बैठा बदमाश का चेहरा खुला था। इंस्पेक्टर विजय शंकर यादव ने बताया कि महिला के घर से सीतापुर रोड तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं लेकिन, बदमाशों की तस्वीर साफ नहीं है।