फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   board exam copies did not sent to many examination centers

33 परीक्षा केंद्रों को बोर्ड की कॉपियां देने पर रोक, पिछली परीक्षा का नहीं दिया अभी तक हिसाब

Wed, 31 Jan 2018 08:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 31 Jan 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
board exam copies did not sent to many examination centers
यूपी बोर्ड - फोटो : SOCIAL MEDIA

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण शुरू हो गया है। वहीं जिले के 33 परीक्षा केंद्रों को विभाग ने नई उत्तर पुस्तिका देने पर रोक लगा दी है। इन स्कूलों ने अभी तक गत बोर्ड परीक्षा में इस्तेमाल हुई बोर्ड कॉपियों का हिसाब नहीं दिया है।

विज्ञापन

 
परीक्षा केंद्रों को कॉपियां का वितरण राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज में किया जा रहा है। शनिवार को निर्देश देरी से पहुंचने और काउंटर साइन न होने के चलते एक भी परीक्षा केंद्र कॉपी नहीं ले जा सके थे।
विज्ञापन


सोमवार से विधिवत कॉपियों का वितरण कार्य शुरू किया गया। बोर्ड परीक्षा के बाद सभी परीक्षा केंद्रों को इस्तेमाल हुई कॉपियों का हिसाब देना होता है। साथ ही जो कॉपियां बच जाती हैं उनको वापस किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर 33 स्कूलों ने न तो हिसाब दिया और न ही बची हुई कॉपियां लौटाईं। इनमें वित्तविहीन के साथ राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालय भी शामिल हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि इन परीक्षा केंद्रों को नई कॉपियां तभी दी जाएंगी जब वे पुरानी कॉपियों का हिसाब देंगे और बची हुई कॉपियां वापस करेंगे।

इन स्कूलों ने नहीं दिया हिसाब

बाबा ठाकुर दास इंटर कॉलेज, सेंटीनियल इंटर कॉलेज, राजकीय उत्तर प्रदेश सैनिक इंटर कॉलेज, जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज, श्री शिवनंदन इंटर कॉलेज, स्वतंत्र इंटर कॅालेज, अमीरूद्दौला इस्लामिया इंटर कॉलेज, बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज हुसैनाबाद, राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज, गोपीनाथ लक्ष्मण दास इंटर कॉलेज, हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज, लाला राम स्वरूप शिक्षण संस्थान, एमडी शुक्ला इंटर कॉलेज, बद्री नारायण वोकेशनल इंटर कॉलेज, राष्ट्रपिता स्मारक इंटर कॉलेज, जयनारायण इंटर कॉलेज, भारतीय बालिका विद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रृंगार नगर, तालीम गाहे निस्वॉ इंटर कॉलेज, राजनारायण जायसवाल इंटर कॉलेज, इरम इंटर कॉलेज, प्रियदर्शनी पब्लिक इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज गोमतीनगर, एसएसजेडी शिक्षा संस्थान, इरम इंटर कॉलेज कुर्सी रोड, एमजेएस पब्लिक इंटर कॉलेज, लखनऊ पब्लिक एकेडमी, फ्लोरेंस नाइटिंगेल इंटर कॉलेज, रामा कान्वेंट इंटर कॉलेज, आवासीय पब्लिक इंटर कॉलेज और बाल विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं।

छात्रों को मिलने लगे एडमिट कार्ड

शनिवार से ही विद्यालयों को ड्यूटी में शिक्षकों का परिचय पत्र और छात्रों का एडमिट कर्ड वितरण का कार्य शुरू किया गया। सोमवार से विद्यालयों ने छात्रों को एडमिट कार्ड देना शुरू कर दिया है। एडमिट कार्ड के साथ ही छात्रों को कक्षा 9 और कक्षा 11 के रजिस्ट्रेशन कार्ड भी दिए जा रहे हैं। परीक्षा के समय छात्रों को एडमिट कार्ड के साथ रजिस्ट्रेशन कार्ड भी लाना अनिवार्य है। करीब 600 से ज्यादा विद्यालय शिक्षकों के परिचय पत्र और छात्रों के एडमिट कार्ड ले जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed