फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   traffic police returned purse to lady

लखनऊ की ट्रैफिक पुलिस ने दिया ईमानदारी का परिचय, महिला को लौटाया रुपयों से भरा पर्स

Tue, 06 Feb 2018 03:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 06 Feb 2018 03:16 PM IST
विज्ञापन
traffic police returned purse to lady
महिला को पर्स लौटाता सिपाही - फोटो : amar ujala
इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के सिपाही ने सोमवार दोपहर एक शिक्षिका को 45 हजार रुपयों से भरा उसका पर्स लौटाया। शिक्षिका ने सिपाही की ईमानदारी की सराहना की। पुलिस के मुताबिक, इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर यातायात संचालन करा रहे ट्रैफिक पुलिस के सिपाही सतीश वर्मा को एक लेडीज पर्स लावारिस पड़ा मिला।
विज्ञापन


उसमें रखे परिचयपत्र व अन्य दस्तावेज से पता चला कि पर्स गुडंबा के आदिलनगर स्थित अलकापुरी कॉलोनी निवासी श्रद्धा भटनागर का है, जो पुराना किला में लखनऊ मांटेसरी स्कूल में शिक्षिका हैं। सतीश ने पर्स से मिला मोबाइल नंबर डायल करके श्रद्धा से पर्स के बारे में पूछा।
विज्ञापन


वह पर्स गुम होने से परेशान थीं। बताया कि स्कूल से इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा होकर लौटने के दौरान गायब हो गया था। सतीश ने उन्हें ट्रैफिक पुलिस के बूथ बुलाया। अन्य लोगों की मौजूदगी में पर्स लौटाया। पर्स में 45 हजार रुपये, परिचयपत्र, क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड  व अन्य सामान सुरक्षित मिलने से श्रद्धा ने पुलिस की इमानदारी की सराहना के साथ सिपाही सतीश वर्मा को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed