{"_id":"595228e14f1c1b60268b4668","slug":"sugandh-pandey-qualified-rastriya-natya-vidyalya-exam-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ की सुंगध पांडेय का राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में चयन, जानें कैसे पास की परीक्षा","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
लखनऊ की सुंगध पांडेय का राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में चयन, जानें कैसे पास की परीक्षा
ब्यूरो, अमरउजाला/लखनऊ
Updated Tue, 27 Jun 2017 03:15 PM IST
विज्ञापन
सुगंध पांडेय
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में चयन के बाद सुगंध पांडेय को भले ही बधाइयां मिलीं लेकिन वह घर वालों को बिना बताए इस परीक्षा में शामिल हुई थी। सुगंध ने परिणाम घोषित होने के काफी देर बाद देर रात किसी प्रकार अपने भाई को इसकी सूचना दी। सुगंध कहती हैं कि उसके परिवारीजन नहीं चाहते हैं कि वह रंगमंच करें।
वे मेरे एनएसडी जाने को लेकर और नाटकों को अपना कैरियर बनाने को लेकर भी बहुत सहमत नहीं हैं।पिछले सात वर्षों से लखनऊ में रहकर थिएटर कर रही सुगंध ने ‘अमर उजाला’ को बातचीत में बताया कि उसके पिता सेना में रहे हैं।
सुगंध ने कहा कि मुझे लखनऊ में आकर ही थिएटर के बारे में पता चला। इसके पहले तो थिएटर को मैं पिक्चर हॉल के रूप में ही जानती थी। रंगमंच के साथ ही उसने लखनऊ में कथक का प्रशिक्षण भी लिया है। सुगंध ने साक्षात्कार के दौरान प्रसिद्ध रंगकर्मियों को बिंदास जवाब भी दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैंने बहुत नाटक नहीं पढ़े हैं क्योंकि मुझे किताबें पढ़ने पर नींद आ जाती है। उसने कहा कि पहले जब मुझे नींद नहीं आती थी तो मुझे किताब पढ़ने की सलाह दी गई थी। गौरतलब है कि तीन वर्षों के लिए होने वाले प्रशिक्षण में देश भर से मात्र 26 युवाओं का चयन होता है।