{"_id":"5c90cde7bdec221414548077","slug":"sub-inspector-donates-blood-to-pac-sipahi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: दरोगा हजरत अली ने पीएसी के सिपाही को खून देकर बचाई जान","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
लखनऊ: दरोगा हजरत अली ने पीएसी के सिपाही को खून देकर बचाई जान
Tue, 19 Mar 2019 04:39 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 19 Mar 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
दरोगा हजरत अली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहे दरोगा हजरत अली ने सोमवार को ट्रॉमा सेंटर के सामने एक बुजुर्ग को रोते देख वजह पूछी। पता चला कि मौत से जूझ रहे पीएसी के सिपाही राजू खान को खून की जरूरत थी और पिता भटक रहा था। दरोगा ने ढांढस बंधाया और रक्तदान करके सिपाही की जान बचाई।
विज्ञापन
लखनऊ के हसनगंज थाने में तैनात उपनिरीक्षक हजरत अली बाइक से दुबग्गा स्थित अपने घर जा रहे थे। ट्रॉमा सेंटर के पास एक बुजुर्ग को रोते देख किसी घटना का शक हुआ। बुजुर्ग से परेशानी पूछी। पता चला कि वह आजमगढ़ में 20वीं वाहिनी पीएसी के सिपाही राजू खान का पिता है।
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर में भर्ती राजू खान को खून की जरूरत है। डॉक्टरों ने जल्द व्यवस्था न होने पर जान का खतरा बताया है। हजरत अली ने बाइक पार्किंग में खड़ी की और बुजुर्ग के साथ डॉक्टर के पास जाकर रक्तदान किया। धन्यवाद दे रहे बुजुर्ग और उसके परिवारीजनों को अपना मोबाइल नंबर देते हुए आश्वासन दिया कि खून की और जरूरत पड़ने पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन