फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   student of lucknow made mango fest app

लखनऊ के छात्र ने किसानों को बिचौलियों से बचाने के लिए डवलप किया ये एप

Sun, 08 Jul 2018 12:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 08 Jul 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
student of lucknow made mango fest app
आशीष यादव - फोटो : amarujala
किसानों को बिचौलियों से बचाकर उनकी उपज का सही दाम दिलाने के लिए  नेशनल पीजी कॉलेज के मास्टर इन वोकेशनल कोर्स (एमवोक) के छात्र आशीष यादव ने ‘मैंगो फेस्ट’ एप डवलप किया है, जिससे किसान और खरीदार दोनों सीधे एक-दूसरे के संपर्क में रहते हैं।
विज्ञापन


इसमें बिचौलियों का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। साथ ही व्यापारी आम की वैरायटी की जानकारी प्राप्त कर सीधे किसान से उपज खरीद सकेंगे। इस एप पर किसानों का पता, खतौनी नंबर, मोबाइल नंबर आम की वेरायटी आदि की विस्तृत जानकारी अपलोड है। इसी एप पर विभिन्न क्वालिटी के आम का दाम भी उपलब्ध होगा। खरीदार ऑनलाइन किसानों को पेमेंट करके आम मंगा सकेंगे।
विज्ञापन


आशीष ने बताया कि मैंने मलीहाबाद स्थित मैंगो रिसर्च सेंटर जाकर किसानों से इसके बारे में बात की है। किसान इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। इस एप के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों के किसान भी आपस में जुड़ सकते हैं। आज के युवा मोबाइल फ्रेंडली हैं जो ऑनलाइन बाजार का प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे में यह एप उनके लिए काफी सहयोगी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस एप के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों के किसान भी आपस में जुड़ सकते हैं। हाल में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित मैंगो फेस्ट में इस एप का प्रदर्शन भी हुआ और आईजी ने इसका उद्घाटन भी किया। कॉलेज स्थित दीनदयाल कौशल केंद्र की विभागाध्यक्ष अमिताभा के निर्देशन में इस एंड्रायड एप को डवलप किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed