फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   story of suraj kumar

पढ़ाई के साथ समाजसेवा में जुटे हैं 'सूरज', समाज कार्य के क्षेत्र में ही बनाना चाहते हैं कॅरिअर

Fri, 28 Dec 2018 02:58 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Fri, 28 Dec 2018 02:58 PM IST
विज्ञापन
story of suraj kumar
सूरज - फोटो : amar ujala
छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिशन साहसी हो, गरीबों के भोजन की व्यवस्था करनी हो  या फिर साफ-सफाई और पर्यावरण अभियान...। हर काम के लिए सूरज तैयार रहते हैं। श्री जय नारायण महाविद्यालय लखनऊ के बीए के छात्र सूरज कुमार प्रथम वर्ष में राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े थे।
विज्ञापन


अब यह उनके लिए एक  प्रमाणपत्र पाने भर का जरिया नहीं, बल्कि समाज की सेवा करना उनका मकसद बन गया है। सूरज बताते हैं कि शुरुआत से उन्हें सामाजिक कामों में दिलचस्पी थी। इसलिए बीए में दाखिला लेते ही राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की सदस्यता ले ली थी।
विज्ञापन


एनएसएस में काम करने के दौरान कई बार मौका मिला कि लोगों के लिए कुछ कर सकूं। इसी वजह से पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने, सफाई अभियान, चारबाग स्टेशन पर गरीबों को भोजन कराने जैसे अभियान शुरू किए, जो आज भी जारी हैं। सूरज के अनुसार इस अभियान में उनके साथी भी काफी मदद करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

लोग जिम्मेदारी समझें तो दूर हो सकती है समस्याएं

सूरज कहते हैं कि उनका लक्ष्य समाज कार्य के क्षेत्र में ही कॅरिअर बनाना है। इसके लिए वह बीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद मास्टर ऑफ सोशल वर्क में दाखिला लेना चाहते हैं। पढ़ाई पूरी करके सामाजिक क्षेत्र में किसी संस्था से जुड़ना है ताकि जीवन यापन के साथ ही लोगों की मदद की जा सके। 

सूरज के अनुसार अगर समाज का हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझे तो काफी समस्याएं हल हो सकती है। आज के समय में हर कोई सिर्फ अपने बारे में सोचता है। इसी वजह से समाज में नैतिक मूल्यों का पतन हो रहा है। अगर कुछ लोग आगे आएं तो समाज से काफी बुराइयां दूर की जा सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed