फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   story of raina shukla

बालिकाओं को आत्मरक्षा के दांव सिखा रहीं हैं ‘रैना’, सेना में जाना मकसद

Fri, 04 Jan 2019 04:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 04 Jan 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
story of raina shukla
रैना शुक्ला - फोटो : amar ujala

आए दिन सड़क पर होने वाली छेड़छाड़ से मुकाबला करने के लिए बेटियों को आत्मरक्षा के लिए तैयार करना बहुत जरूरी है। इसके लिए सबसे सशक्त माध्यम मार्शल आर्ट है। अगर बेटियां इस आर्ट में माहिर होगी तो वे अंदर से मजबूत होगी।

विज्ञापन


ऐसी सोच के साथ लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्रा रैना शुक्ला सहेलियों और छात्राओं को मार्शल आर्ट में दक्ष करने में जुटी है। मार्शल आर्ट में राष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीत चुकी रैना बीए ऑनर्स द्वितीय वर्ष की पढ़ाई के साथ अपने आसपास रहने वाली छात्राओं को नियमित मार्शल आर्ट का निशुल्क प्रशिक्षण भी देती हैं। 
विज्ञापन


आठ साल की उम्र से मार्शल आर्ट सीखने वाली रैना बताती है कि मार्शल आर्ट के प्रशिक्षण देने का सिलसिला परिवार की बहनों को देने से शुरू हुआ था। आज यह अभियान बड़े स्तर पर पहुंच चुका है। यहां तक कि लखनऊ विश्वविद्यालय में चले ‘मिशन साहसी’ कार्यक्रम में उन्होंने छात्रावासों में जाकर छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्शल आर्ट में अंतरराष्ट्रीय पदक हासिल करने की तैयारियों में जुटीं रैना बताती हैं कि घरवालों की प्रेरणा से मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लेना शुरू किया था। उस समय इतनी जानकारी नहीं थी कि यह सिर्फ एक भर नहीं बल्कि इसकी मदद से आत्मरक्षा भी की जा सकती है।

रैना इस इस समय हैं एनसीसी कैडेट

खासकर लड़की होने की वजह से इसका काफी फायदा मिला। इसलिए जो लड़की मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लेना चाहती है उसके लिए उनकी सेवा निशुल्क होती है। इस साल जब लखनऊ विश्वविद्यालय समेत कॉलेजों में मिशन साहसी का अभियान चला तो उनसे संपर्क किया गया। इसके बाद विश्वविद्यालय के छात्रावासों में जाकर छात्राओं को निशुल्क आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया।

रैना इस समय एनसीसी कैडेट हैं। फिलहाल वे पूर्वोत्तर राज्यों में एनसीसी कैंप के लिए गई हुई हैं। उनके अनुसार एनसीसी जॉइन करने के पीछे मुख्य मकसद सेना में जाना है। इसके लिए तैयारी जारी है। एक दिन जरूर देश सेवा के लिए सेना में भर्ती हो जाऊंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed