{"_id":"5c6fc5f1bdec2225060d8b9d","slug":"seven-students-of-lucknow-christian-degree-college-teaches-children-of-slum-and-rural-areas","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुद की पढ़ाई के साथ दूसरों को कर रहे शिक्षित, मिल चुका है सम्मान","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
खुद की पढ़ाई के साथ दूसरों को कर रहे शिक्षित, मिल चुका है सम्मान
Fri, 22 Feb 2019 03:20 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 22 Feb 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज की टीम बच्चों को पढ़ाने के साथ उनके अभिभावकों को कर रहे जागरुक
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज के सात छात्रों की टीम ने शिक्षा की अलख जगाने का बीड़ा उठा रखा है। यह टीम अपनी पढ़ाई के साथ ही झुग्गी-झोपड़ी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बच्चों को पढ़ाने का काम करती है।
पढ़ाई के अलावा बच्चों के परिवारीजनों को जागरूक भी कर रहे हैं। सुलतान शर्मा, विनय, अवनीश शुक्ला, अभिषेक पटेल, अमन कुमार, आजाद सिंह और सुधीर की टीम का मानना है कि अगर हम लोगों इस तरह का अभियान चलाएं तो देश शत-प्रतिशत साक्षर हो सकता है।
सुलतान शर्मा बताते हैं कि पहले वे लोग अलग-अलग लोगों को पढ़ाने का काम करते थे। पिछले दिनों अमेरिका से एक मिशनरी के आने के बाद सबने मिलकर तय किया कि इस अभियान को थोड़ा बड़ा रूप दिया जाय।
विज्ञापन
इसलिए अब सभी एक साथ मिलकर बच्चों को पढ़ाने का काम करते हैं। इसका फायदा यह होता कि भीड़ को संभालने में आसानी होती है तथा लोगों की काउंसलिंग करना भी आसान हो जाता है। उनकी टीम के सदस्य लखनऊ और ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की और टीम बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

सेना में भर्ती होकर करनी है देश सेवा
बच्चों को पढ़ाने के साथ उनके अभिभावकों को कर रहे जागरुक
- फोटो : अमर उजाला
सुलतान बताते हैं कि उनकी टीम के ज्यादातर सदस्य कॉलेज में चलने वाले राष्ट्रीय सेवा योजना के सदस्य हैं। इसके अलावा एनसीसी में भी उनकी सहभागिता है। सुलतान के अनुसार उनका सपना सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना है। इसके लिए वे अपने प्रयास कर रहे हैं।
साक्षरता अभियान चलाने के लिए छात्रों की टीम को कॉलेज स्तर पर भी सम्मानित किया जा चुका है। कॉलेज के वार्षिकोत्सव में लविवि कुलपति प्रो.एसपी सिंह ने सभी को सम्मानित किया है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मुकेशपति ने इन छात्रों की सराहना की तथा अभियान को आगे बढ़ाने के लिए कहा है।