{"_id":"57b2c5004f1c1b77766eb2bc","slug":"retired-ias-zohra-chatterji-become-president-of-lucknow-chapter","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोहरा चैटर्जी इंडो-फ्रेंच कल्चरल रिलेशनशिप को देंगी बढ़ावा","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
जोहरा चैटर्जी इंडो-फ्रेंच कल्चरल रिलेशनशिप को देंगी बढ़ावा
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Tue, 16 Aug 2016 06:57 PM IST
विज्ञापन
जोहरा चैटर्जी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में इंडो-फ्रेंच कल्चरल रिलेशनशिप को बढ़ावा देने के लिए पेरिस की फाउंडेशन आलियांज फ्रांसेज ने अपना लखनऊ चैप्टर लॉन्च कर दिया।
विज्ञापन
इसकी पहली अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईएएस जोहरा चैटर्जी को बनाया गया है। लखनऊ में खुला यह चैप्टर संस्था का देश में 14वां चैप्टर है। संस्था के यूपी प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर रिचर्ड फ्रैंको ने बताया कि जल्द ही इसका ऑफिस लामार्टीनियर ब्वॉयज कॉलेज के स्टबर्ट हॉल में खुलेगा।
विज्ञापन
फिलहाल 20 राजधानीवासियों के साथ इस चैप्टर को शुरू किया गया है। बुधवार को हुई जनरल असेम्बली मीटिंग में 11 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया जो इसे चलाएगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर जोहरा चैटर्जी ने कहा कि वह संस्था के कार्य को राजधानी में बढ़ावा देने के लिए पूरा सहयोग देंगी। उन्होंने कहा कि यह ऐसा अभियान है जिसमें कला और संस्कृति केमाध्यम से विश्व को आपस में बांधा जा रहा है।