{"_id":"58cfaf634f1c1be5431a223a","slug":"retired-deputy-sp-rudra-dutt-tiwari-donated-his-body-for-medical-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के रिटायर्ड डिप्टी एसपी ने देहदान कर की चिकित्सा छात्रों की मदद","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
लखनऊ के रिटायर्ड डिप्टी एसपी ने देहदान कर की चिकित्सा छात्रों की मदद
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Tue, 21 Mar 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
रुद्र प्रताप तिवारी (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के रिटायर्ड डिप्टी एसपी व फ्रीडम फाइटर रुद्र दत्त तिवारी (89) की देह अब चिकित्सा छात्रों की पढ़ाई के काम आएगी। यही नहीं उनकी आंखों से दो लोग इस दुनिया को देख सकेंगे।
विज्ञापन
रविवार को एक निजी अस्पताल में उनके निधन के बाद बेटे अनिल दत्त तिवारी ने केजीएमयू के एनॉटमी विभाग को उनका शरीर सौंप दिया। अनिल ने बताया कि स्व. रुद्र दत्त तिवारी डिप्टी एसपी थे।
विज्ञापन
उन्होंने 10 जून 2015 को देहदान के लिए पंजीकरण कराया था। उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए उनके शरीर को चिकित्सा शिक्षा के लिए दानकर दिया गया।