फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police officer adopts tihura manjha village in Ayodhya.

अयोध्या: समाजसेवी बने कोतवाल ने तिहुरा मांझा गांव लिया गोद, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित इन मुद्दों पर होगा काम

Thu, 29 Jul 2021 01:03 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 29 Jul 2021 01:03 PM IST
सार

कोतवाल अशोक सिंह ने अयोध्या के एक गांव को गोद लिया है। जहां वह कानून-व्यवस्था कायम रखने के साथ ही लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरुक करेंगे।

विज्ञापन
Police officer adopts tihura manjha village in Ayodhya.
कोतवाल अशोक सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना काल में अभाव की जिंदगी जी रहे ग्रामीणों की मदद करने के लिए अयोध्या कोतवाल अशोक सिंह आगे आए हैं। उन्होंने मानवता का फर्ज निभाते हुए कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्राम तिहुरा मांझा गांव को गोद लिया है। ऐसा करने वाले वह जनपद के प्रथम पुलिस अधिकारी हैं। इससे पूर्व भी वह वर्ष 2003 में सुलतानपुर जनपद में तैनाती के दौरान जिले के रामकोट गांव को गोद लेकर वहां के लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा करने का हर संभव प्रयास किया। विगत व वर्तमान कोरोना काल में भी उनके द्वारा अपने क्षेत्र में गरीबों की मदद व हर संभव सहायता किया गया। उन्होंने जरूरतमंदों को भोजन, राशन, किट व ऑक्सीजन गैस आदि मुहैया कराया है।

विज्ञापन


कोतवाल अशोक सिंह का कहना है कि उन्होंने उक्त गांव को इसलिए गोद लिया, ताकि बाढ़ से प्रभावित इस गांव में कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता के प्रति जागरूकता, जनजीवन के स्तर को ऊंचा करना व विकास के कार्यों में सुधार लाया जा सके। इस कार्य के लिए सरकारी सहयोग, जन सहभागिता, गैर सरकारी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन


बताया कि इस गांव में मांझा बेल्ट के चलते उच्च शिक्षा का काफी अभाव है तथा लोग छोटी-छोटी बातों पर अशिक्षा के कारण लड़ाई झगड़ा करते है तथा स्वास्थ्य के प्रति लोग काफी उदासीन है। एक सार्थक प्रयास शुरू किया गया ताकि लोगों के जीवन व सोच में परिवर्तन हो सके। यहां के प्रधान राम करन यादव, समाजसेवी सुरेश यादव, रविन्द्र आदि ने हर्ष जताया है और कहा है कि हम सभी उनके इस पुनीत कार्य में पूरा सहयोग करेंगे। उनके इस कार्य की सराहना जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों समेत अन्य ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में किया मास्क व सैनिटाइजर का वितरण
कोतवाल ने विश्व राम राज्य महासंघ के सहयोग से गांव में शुक्रवार को मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया। लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर थाना कोतवाली अयोध्या पुलिस टीम के अलावा उक्त संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपिका सिंह, महासचिव आशीष मौर्य, प्रधान राम करन यादव, समाजसेवी सुरेश यादव समेत अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed