{"_id":"5ced1a9ebdec22075f5791ae","slug":"lucknow-police-helped-a-mother-to-get-her-sons-back-who-were-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ पुलिस को सलाम, बिछड़े दो बच्चों को मां से मिलाया, लोगों ने की सराहना","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
लखनऊ पुलिस को सलाम, बिछड़े दो बच्चों को मां से मिलाया, लोगों ने की सराहना
Tue, 28 May 2019 04:55 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 28 May 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने ईद के मद्देनजर नक्खास की साप्ताहिक बाजार में भीड़ के बीच गुम हुए दो बच्चों को देर रात ढूंढ निकाला और रो रही मां को सौंप दिया। नागरिकों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की।
विज्ञापन
नक्खास चौकी प्रभारी गणेश तिवारी ने बताया कि गुडंबा के गांव बेहटा निवासी रईस की पत्नी इमराना ने रविवार देर शाम दो बच्चों अदीबा (5) व दाउद (6) के साप्ताहिक बाजार में भीड़ के बीच गुम होने की सूचना दी।
विज्ञापन
बच्चों की याद में रोते हुए अनहोनी की आशंका जता रही इमराना को ढांढस बंधाने के साथ आरक्षी बंशीलाल व संजय यादव की मदद से तलाश शुरू की गई।
अनेक गलियां खंगालने पर दो बच्चे भटकते नजर आए। तहकीकात में पता चला कि ईद की खरीदारी करने मां के साथ साप्ताहिक बाजार आए थे। लापता होने के घंटा भर में दोनों बच्चों को सकुशल इमराना को सौंपा गया।
विज्ञापन