{"_id":"59084b204f1c1b693c44230b","slug":"lucknow-footballer-arshad-khan-will-attend-american-football-league-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के फुटबॉलर अरशद अमेरिका में करेंगे अपने देश का नाम रोशन","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
लखनऊ के फुटबॉलर अरशद अमेरिका में करेंगे अपने देश का नाम रोशन
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Tue, 02 May 2017 02:33 PM IST
विज्ञापन
फुटबॉलर अरशद खान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के होनहार फुटबॉलर अरशद खान ने अपनी दमदार किक की बदौलत अमेरिका में रहकर रग्बी की बारीकियां सीखने का सुनहरा मौका मिला है। जल्द ही वे लॉस एंजिल्स के लिए रवाना होंगे, जहां रहकर वे अमेरिकन फुटबॉल लीग (रग्बी) के दौरान दिग्गज फुटबॉलरों के बीच रहकर अपने कॅरिअर को ऊंचाइयां देंगे।
विज्ञापन
बताते चले कुछ समय पहले युवा फुटबॉलरों की तलाश में द मिलियन डॉलर किक नाम की मुहिम शुरु की थी। हालांकि फाइनल राउंड में अरशद का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा था, लेकिन वाइल्ड कार्ड एंट्री मिलने के चलते अब वह अमेरिका जा सकेंगे।
विज्ञापन
लखनऊ यूनिवर्सिटी के लिए अंडर-16 और अंडर-19 राज्य टीमों में खेल चुके अरशद के बारे में जिला फुटबॉल संघ के सचिव कन्हैया लाल ने कहा कि अरशद में गजब की प्रतिभा है तथा मुझे पूरा विश्वास है कि वह अमेरिका में लखनऊ के साथ पूरे देश का नाम रोशन करेगा।
विज्ञापन
लखनऊ में अपने अभ्यास की बात करे, तो मूल रूप से गोलकीपर अरशद चौक स्टेडियम में नियमित रूप से प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने दिल्ली में मिलियन डॉलर किक के क्वालीफाइंग दौर में 61 यार्ड की किक जड़ी थी।
इसके लिए उन्हें 15 हजार डॉलर के इनाम भी दिया गया। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए आयोजकों ने वाइल्ड कार्ड के जरिए अरशद को अमेरिका भेजने का फैसला किया।