फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lady catches criminal in lucknow

लखनऊ की मंजू ने पर्स लूटकर भाग रहे बदमाश को दबोचा, किया पुलिस के हवाले

Wed, 06 Mar 2019 12:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 06 Mar 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
lady catches criminal in lucknow
मंजू - फोटो : amar ujala
पीजीआई थानाक्षेत्र के तेलीबाग पुलिस चौकी के सामने बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर मंजू का पर्स लूट लिया। महिला ने शोर मचाते हुए दौड़ाकर बदमाश को पकड़ लिया। इस बीच भीड़ जुट गई और आरोपी की धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पर्स में सोने के टॉप्स व नकदी थे। पकड़ा गया आरोपी साउथ सिटी निवासी रोशन है। केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार के मुताबिक, वृंदावन कॉलोनी निवासी मंजू चौरसिया देर शाम तेलीबाग बाजार से टॉप्स खरीदकर लौट रही थीं।
विज्ञापन


टॉप्स और कुछ रुपये उन्होंने पर्स में रखे थे। इस बीच पुलिस सामने पीछे से आए एक बदमाश ने झपट्टा मार कर मंजू का पर्स लूट लिया। मंजू ने शोर मचाते हुए पीछा किया। कुछ दूर आगे जाकर मंजू ने उसे पकड़ लिया। बदमाश से मंजू की भिड़ंत हो गई। इस बीच शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग दौड़े और बदमाश को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed