{"_id":"5b6428804f1c1b9c3e8b4de4","slug":"know-about-shiva-mishra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को न्याय दिलाने के साथ ही जरूरतमंदों की सेवा करना है इनका जुनून","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
महिलाओं को न्याय दिलाने के साथ ही जरूरतमंदों की सेवा करना है इनका जुनून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 03 Aug 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
शिवा मिश्रा
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने अधिकारों के लिए सहारा तलाशने वाली महिलाओं के लिए शिवा मिश्रा एक नजीर हैं। छोटी उम्र के बावजूद शिवा मिश्रा महिला अधिकारों की आवाज न सिर्फ उठाती हैं बल्कि इसके लिए सड़क पर उतरने से भी गुरेज नहीं करती हैं।
महिला अधिकारों के साथ ही शिवा मिश्रा लोगों को जरूरत पड़ने पर न सिर्फ खून का बंदोबस्त करती हैं बल्कि खुद भी रक्तदान करती हैं। शिवा मिश्रा ने बताया कि बचपन से ही जब अपने आसपास किसी महिला जुल्म होते देखती थीं उसके लिए कुछ करना चाहती थीं।
थोड़ा बड़े होने पर वे इसकेलिए काम करने लगीं। इसके बाद एडवा जैसे संगठन से जुड़कर बाकायदा महिलाओं के लिए काम करना शुरू कर दिया। इन कामों में बस्तियों में जाकर लोगों को पढ़ाना, उन्हें अधिकारों के बारे में जागरुक करने आदि जैसे काम भी शिवा ने करने शुरू कर दिये।

जाना चाहती हैं सिविल सेवा में
शिवा मिश्रा
- फोटो : amarujala
शिवा का मानना है कि राजनीति में महिलाओं की संख्या और बढ़नी चाहिए जिससे कि उनके लिए बात करने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हो। शिवा आगे चलकर सिविल सेवा में जाना चाहती हैं। उनके अनुसार यह एक ऐसी जॉब है जिसमें लोगों की समस्याएं आसानी से दूर की जा सकती हैं।
यहियागंज में रहने वाली शिवा मिश्रा ने लविवि से पीजी किया है। शिवा को समाज सेवा की प्रेरणा महिलाओं की समस्याओं से तो मिली ही साथ ही पारिवारिक माहौल से भी बहुत कुछ सीखा। उनकी बुआ भी समाज सेविका है। काफी हद तक उनसे भी प्रेरणा मिली। लोगों की समस्याओं को सुनने और उनका हल निकालने की सीख मिली।