फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   know about members of bhai samuh

गरीब और असहाय को कानूनी मदद पहुंचा रहा ‘भाई’ समूह, 24 घंटे मदद का भरोसा

Thu, 07 Feb 2019 01:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमरउजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमरउजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 07 Feb 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
know about members of bhai samuh
गरीब व असहाय लोगों की मदद में जुटे भाई समूह के सदस्य - फोटो : amar ujala
कानूनी दांवपेंच में उलझे गरीब और असहाय लोगों की निशुल्क कानूनी मदद करना आज के दौर में किसी उपकार से कम नहीं है। और अगर किसी पीड़ित को कानूनी मदद के साथ सुरक्षा भी मिल जाए तो अपने हक के लिए लड़ने से वो पीछे नहीं हटेगा।
विज्ञापन


कुछ ऐसे ही उद्देश्य के साथ लखनऊ के अनुज सिंह राजावत ने शुरू की मुहिम अब रंग लाने लगी है। कुछेक लोगों से शुरू हुआ कानूनी मदद का यह सिलसिला आज अभियान बन चुका है।
विज्ञापन


मददगारों के इस समूह को अब शहर में लोग भाई के नाम से जानने लगे हैं। सेवानिवृत्त कुछ लोगों की पहल से बना यह समूह कानूनी सहायता के साथ ही गरीब छात्रों की आर्थिक मदद भी करने में जुटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कर चुके हैं 1200 से अधिक लोगों की मदद

भाई अनुज बताते हैं कि उनका समूह शहर के गरीब व जरूरतमंद उन लोगों की मदद करता है, जो कानूनी तौर पर परेशान है या फिर आर्थिक कमी के चलते अपनी पढ़ाई नहीं कर पा रहे है।

समूह के सदस्य अब तक 1200 से अधिक लोगों की मदद कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि भाई समूह जल्द ही सरकार की मदद से शहर में जगह-जगह लोक न्याय सेवा के बूथ लगाकर आम लोगों की मदद करना चाहता है।

इसको लेकर सरकार को प्रस्ताव भेजने की तैयारी की जा रही है। वे बताते हैं कि उनके साथ बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी व अधिकारी जुड़े हैं, जो सहयोग करते हैं। 

भाई नाम से मदद की पहल

24 घंटे मदद का भरोसा
जरूरतमंद लोग कानूनी व सुरक्षा संबंधी मदद के लिए समूह से 24 घंटा में कभी भी संपर्क कर सकते हैं। इसको लेकर सभी भाई साथी को नंबर दिए गए हैं। जल्द ही हेल्पलाइन सेवा शुरू की जाएगी ताकि हर समय मदद की मांग पूरी की जा सके। 

भाई के नाम से मदद की पहल को लेकर बनाए गए इस समूह में जुड़ने वाले हर व्यक्ति के नाम के आगे भी भाई जुड़ जाता है ताकि किसी को अपने भाई की मदद के लिए किसी तरह का संकोच न हो और खुल कर मदद मांगे। साथ ही उसकी जरूरत पूरी हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed