फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   know about BBAU student vikas yadav

लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर रहे विकास, मूवीज बनाकर समझा रहे हैं हरियाली का महत्व

Tue, 14 May 2019 01:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 14 May 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
know about BBAU student vikas yadav
विकास यादव - फोटो : अमर उजाला

आज के दौर में सबसे बड़ा मुद्दा पर्यावरण संरक्षण का है। लोगों को जागरूक करने का है। ऐसे ही नेक काम में जुटे हैं विकास यादव, जो अपनी जेब खर्च से छोटी-छोटी मूवीज बनाकर लोगों को हरियाली का महत्व समझा रहे हैं। पर्यावरण और विकास दोनों एक-दूसरे के विपरीत माने जाते हैं।

विज्ञापन


आम धारणा है कि पर्यावरण को विकास की कीमत चुकानी पड़ती है। पर, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के छात्र विकास यादव विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने में जुटे हैं।
विज्ञापन


विकास जेब खर्च से छोटी-छोटी मूवीज बनाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाते हैं। उन्होंने टीवी ई बायो मूवी द्वारा यूएन क्लाइमेट चेंज के सहयोग से ग्लोबल यूथ वीडियो कॉम्पटीशन में भाग लेकर पहला स्थान भी हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोलैंड के शहर सिटी कैटो विक्टा में आयोजित समारोह में विकास को 192 देशों के हजारों प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पुरस्कृत किया गया। वीडियो लखीमपुर के एक गांव में ऑर्गेनिक फार्मिंग पर आधारित था। इसके अलावा कम्युनिटी रेडियो वीडियो चैलेंज में भी उनके एक वीडियो को पुरस्कार मिल चुका है।

पेड़ लगाना सबसे जरूरी

शॉर्ट फिल्में करती हैं ज्यादा जागरूक
विकास बताते हैं कि छोटे-छोटे वीडियो लोगों को पर्यावरण के प्रति ज्यादा संवेदनशील बना सकते हैं। अगर हमने आज इसकी ओर ध्यान नहीं दिया तो फिर वह दिन दूर नहीं जब हमें सांस लेने में भी तकलीफ होगी। उनके अनुसार ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर हम पर्यावरण संरक्षण कर सकते हैं। उनके अनुसार ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन में जागरूकता से ही सुधार संभव है।

विकास के अनुसार पर्यावरण के लिए पेड़ लगाना सबसे ज्यादा जरूरी है। लखनऊ में ज्यादा से पेड़ लगाने चाहिए। तभी हम पर्यावरण में फैल रहे जहरीले तत्वों से बच सकते हैं। उनके अनुसार लखनऊ में गोमती नदी की सफाई और संरक्षण भी बहुत जरूरी है। इसलिए हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि इसकी ओर ध्यान दें। ऐसा नहीं किया तो कल इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed