फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Businessman Mohammad Badar expresses worry about event management industry due to corona pandemic

लखनऊ के बिजनेसमैन मोहम्मद बदर ने कोरोना काल में इवेंट मैनेजरों के लिए जताई चिंता, कहा- "क्या पूरा हो पाएगा युवाओं का सपना"

Sun, 16 Aug 2020 02:36 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 16 Aug 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
Businessman Mohammad Badar expresses worry about event management industry due to corona pandemic
मोहम्मद बदर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी दुनियाभर को दिन-प्रतिदिन आर्थिक और मानसिक रूप से बेहद चिंतित कर रही है। इस महामारी ने इवेंट मैनेजमेंट व्यवसाय के लिए बड़ी मुसीबत ला दी है। जी हां, यह महामारी इवेंट मैनेजरों और ऑर्गेनाइजरों के लिए काल बन कर आया है, जिसे एचबीएन इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (लखनऊ) के सीईओ और संस्थापक मोहम्मद बदर बखूबी समझते हैं।

विज्ञापन


दरअसल, मोहम्मद बदर मानते हैं कि करियर के रूप में इवेंट मैनेजमेंट एक चुनौतीपूर्ण फील्ड है, क्योंकि इसमें आपको काम के सिलसिले में नए लोगों से मिलना, नए तरीके के इवेंट को ऑर्गेनाइज करना और यात्रा करनी पड़ती है, जो काफी रोमांचक होने के साथ-साथ चुनौतीपूर्ण होता है। वहीं, इस पेशे में एक विस्तार टीमवर्क की जरूरत होती है।
विज्ञापन


अब ऐसे में सवाल उठता है कि इवेंट मैनेजमेंट के व्यवसाय में जो इवेंट ऑर्गेनाइजर और मैनेजर पहले से काम कर रहे हैं, खासकर, छोटे शहर के ऑर्गेनाइजर और मैनेजर, वो सोचने पर मजबूर हो गए है कि इवेंट मैनेजमेंट इंडस्ट्री में उनका भविष्य सुरक्षित है या नहीं? 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही क्या आप जानते हैं कि आने वाले भविष्य में जो स्टूडेंट्स इवेंट मैनेजमेंट इंडस्ट्री में खुद का करियर बनाना चाहते हैं अब वो इंडस्ट्री में आने से डर रहे हैं, क्योंकि कोविड की वजह से इंडस्ट्री में सभी काम बंद हैं। वहीं, अब इंडस्ट्री में स्थिरता की कोई उम्मीद भी नजर नहीं आ रही है। हम यूं कहें तो आगे क्या होगा इसके बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता। 

वैसे, देखा जाए तो जिन परियोजनाओं में पहले से ही इन्वेस्टमेंट हो चुका है या जो थोड़ी बहुत बचत है, उससे ही इंडस्ट्री का काम चल रहा है। वहीं, इस महामारी के चलते इवेंट मैनेजमेंट के कर्मचारियों को वेतन देना भी कंपनियों को भारी पर रहा है। 

मगर सवाल तो ये है कि ऐसा कब तक चलेगा। आखिर इवेंट इंडस्ट्री के लिए कोई ना कोई तो हल होना चाहिए, जैसे बाकी अन्य इंडस्ट्रियों में हुआ है।
 

बता दें कि, एक धारावाहिक उद्यमी और इनोवेशन वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक होने के बाद भी मोहम्मद बदर का उद्देश्य निम्न-आय वाले समुदायों के बच्चों और व्यक्तियों को उच्च-गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करना है, जिससे उन्हें सक्षम बनाया जा सके। 

वहीं, मोहम्मद बदर का यह संगठन गैर-लाभकारी संगठन है। उत्तर प्रदेश में कई बड़े बड़े इवेंटस हुए हैं जैसे इन्वेस्टर समिट, डिफेंस एक्सपो जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी भी उपस्थित थे। 

इन इवेंट्स में 2000 से भी ज्यादा इवेंट मैनेजर्स और कई हजारों के संख्या में दैनिक मजदूरों ने काम किया था। वहीं, लखनऊ से एचबीएन इवेंट्स के सीईओ और संस्थापक मोहम्मद बदर कहते हैं, अब इस महामारी के हालात में इस व्यवसाय के ऊपर संकट के बादल खड़े हो गए हैं। 

इसलिए सरकार को जल्द से जल्द इस व्यवसाय के ऊपर ध्यान देनी चाहिए और उचित निर्णय लेकर इसका क्रियान्वन करना चाहिए, जिससे इससे जुड़े लाखों प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष लोगों को इस महामारी काल में सहारा मिल सके।

फिलहाल, गौर करने वाली बात यह है कि अगर सरकार ने इवेंट मैनेजमेंट इंडस्ट्री के बारे में कुछ नहीं सोचा, तो क्या आने वाले भविष्य में कोई भी युवा इस इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहेगा। 

वहीं, इवेंट की कंपनियों, मैनेजर, ऑर्गेनाइजर और कर्मचारी को और कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा, जिसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed