फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   brave man caught fraud in lucknow

युवक की बहादुरी से बचा डॉक्टर का बैग, दिया ये इनाम

Thu, 15 Feb 2018 01:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 15 Feb 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
brave man caught fraud in lucknow
चिकित्सक को बैग लौटाता युवक मेराज - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के महानगर इलाके में बुधवार को डॉक्टर की कार से टप्पेबाज बैग लेकर भाग निकला। यह देख बहादुर युवक मेराज ने टप्पेबाज को दौड़ा लिया।
विज्ञापन


हताश टप्पेबाज बैग छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोन के जरिये डॉक्टर को बुलाकर बैग वापस किया। चिकित्सक ने युवक को चार हजार रुपये बतौर इनाम दिया। 

महानगर प्रभारी निरीक्षक विकास कुमार पांडेय ने बताया कि सेक्टर-बी महानगर निवासी चिकित्सक अमित रस्तोगी कार से बुध बाजार आए थे।

प्रभारी निरीक्षक ने रुपये देकर की हौसला आफजाई

brave man caught fraud in lucknow
बैग लौटाता युवक - फोटो : अमर उजाला
कार खड़ी कर वह काम से चले गए। इस बीच टप्पेबाज आया और कार में रखा बैग लेकर भागने लगा। यह देख बुध बाजार में दुकान लगाने वाले गणेशगंज निवासी मेराज ने उसका पीछा किया। इससे घबराकर टप्पेबाज बैग छोड़कर भाग निकला।

मेराज ने सौ नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे पीआरवी 2641 पर तैनात सब कमांडर वेदप्रकाश तिवारी और पायलट राजा बाबू शर्मा ने बैग में मिले लैपटॉप व पासबुक से डॉक्टर का नंबर खोज निकाला।

इसके बाद उन्हें फोन कर बुलाया और बैग वापस किया। इससे खुश होकर चिकित्सक अमित रस्तोगी ने मेराज को चार हजार रुपये इनाम दिया। वहीं, प्रभारी निरीक्षक विकास पांडेय ने भी 500 रुपये देकर युवक की हौसला आफजाई की। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed