फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   brave lady caught thief in lucknow

लखनऊ की इस बहादुर महिला को सलाम, बाइक से गिरने के बाद भी नहीं छोड़ा लुटेरे को

Wed, 25 Apr 2018 04:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 25 Apr 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
brave lady caught thief in lucknow
शशि तिवारी - फोटो : अमर उजाला
बालागंज में रहने वाली शशि तिवारी ने जांबाजी के साथ एक बदमाश को दबोचा। चलती बाइक से गिरने के बाद भी उसे नहीं छोड़ा और अपनी लुटी आधी चेन बरामद कर लिया। हत्थे चढ़े बदमाश से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके साथी को गिरफ्तार किया जो रिटायर्ड पुलिसकर्मी का बेटा निकला।
विज्ञापन


दोनों बदमाशों ने लूट की चार और वारदात कुबूलीं। ठाकुरगंज थाने के बालागंज निवासी शशि तिवारी सोमवार दोपहर पति रत्नेश तिवारी, बेटे आदर्श व सोमेश के साथ उन्नाव के हसनगंज क्षेत्र के गांव मौला बाकीपुर स्थित मायके जा रही थीं।
विज्ञापन


रत्नेस ने मोहान रोड स्थित पंप पर बाइक में पेट्रोल भराया। पेट्रोलपंप से निकलते ही पल्सर सवार दो बदमाश पीछे लग गए। उनकी नजर बाइक की पिछली सीट पर बैठी शशि के गले में सोने की चेन व कान की बाली पर थी। लुटेरों ने रत्नेश की बाइक को दो बार ओवरटेक करने के साथ शशि के गले पर झपट्टा मारने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिटायर्ड पुलिसकर्मी का बेटा निकला लुटेरा

brave lady caught thief in lucknow
कैफी मकसूद, सलमान - फोटो : amar ujala
सतर्कता से सफर कर रही शशि ने चेन मजबूती से पकड़ ली। छीनाझपटी में आधी चेन लूट चुके बदमाश की शर्ट का कॉलर पकड़ कर झटका दिया। इस दौरान लुटेरे ने उनके कान से सोने की बाली नोंच ली। बदमाश के साथ शशि भी बाइक से गिर गई लेकिन लुटेरे को नहीं छोड़ा।

दोनों बच्चों समेत बाइक लेकर सड़क पर गिरे रत्नेश ने आननफानन में बाइक खड़ी की और शोर मचाते हुए पत्नी की मदद करने दौड़े। इस बीच आसपास के लोग आ गए। पुलिस को कॉल की गई। शशि ने लुटी आधी चेन बरामद करने के साथ लुटेरे को पुलिस के हवाले किया।

इंस्पेक्टर काकोरी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे की पहचान सआदतगंज के करीमगंज निवासी कैफी मकसूद के रूप में हुई। कैफी से पूछताछ कर पुलिस ने मौके से पल्सर लेकर फरार सलमान के घर दबिश दी और चोरघाटी के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।

उसने खुद को रिटायर्ड पुलिसकर्मी मो इरशाद का बेटा बताया। पीली पल्सर पर टेप चढ़ाकर उसका रंग काला करने के साथ नंबर प्लेट पर पुलिस का मोनोग्राम लगा रखा था। हत्थे चढ़े बदमाशों ने कृष्णानगर व तालकटोरा थाना क्षेत्र में चेन, पर्स और मोबाइल फोन लूट की चार वारदात कुबूलीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed