फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   B.tech students made communication device for divyangs in lucknow

लखनऊ: बीटेक स्टूडेंट्स ने बनाई कम्युनिकेशन डिवाइस, आसान किया दिव्यांगों के बीच संवाद, ऐसे करेगी काम

Tue, 21 May 2019 02:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 21 May 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
B.tech students made communication device for divyangs in lucknow
अतुल वर्मा और प्रदीप कुमार ने बनाई कम्युनिकेशन डिवाइस - फोटो : अमर उजाला

दिव्यांगों के बीच संवाद करना बहुत बड़ी समस्या है, जिसकी वजह से न तो हम ठीक ढंग से उनकी भावनाओं को समझ पाते हैं और न ही वे हमारी। दिव्यांगों की इसी समस्या को सुलझाने के लिए लखनऊ के डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र अतुल वर्मा व प्रदीप कुमार ने ऐसी डिवाइस डवलप की है, जिससे वे आसानी से एक-दूसरे की भावनाओं को समझ सकते हैं। ‘ब्लाइंड डीफ एंड डंब, इंटरफेश कम्युनिकेशन डिवाइस’ इशारों को ऑडियो में बदल देता है।

विज्ञापन


अतुल वर्मा ने बताया कि अगर व्यक्ति मूक-बधिर है तो ऑडियो को साइन लैंग्वेज में कन्वर्ट कर देगा। अगर व्यक्ति दृष्टिबाधित, मूक-बधिर हंै तो वह इशारों व ऑडियो को ब्रेल लिपि में कन्वर्ट कर देगा। वह व्यक्ति ब्रेल लिपि के माध्यम से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर लेगा।
विज्ञापन

 

नहीं है ज्यादा महंगा

B.tech students made communication device for divyangs in lucknow
कम्युनिकेशन डिवाइस - फोटो : अमर उजाला

अतुल ने बताया कि डिवाइस को ऑडियो बोर्ड, सर्वो मोटर, फ्लेक्स सेंसर, एलसीडी, ग्लव्स, छोटे कैमरे आदि लगाकर तैयार किया है। यह ज्यादा महंगा नहीं है। हमने जब विश्वविद्यालय में दिव्यांग विद्यार्थियों की समस्या देखी कि उन्हें देखने, बोलने, समझने में किस तरह की समस्या होती है तो ऐसी डिवाइस विकसित करने का विचार आया। अभी दो साल कोर्स और बाकी है, हम उनके लिए कुछ और बेहतर बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed