फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   B.Tech students developed handicap steering tricycle

दिव्यांगों की ट्राई साइकिल में लगाई स्टीयरिंग, मूव कराने में रहेगी बेहद आसान

Tue, 26 Mar 2019 03:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 26 Mar 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
B.Tech students developed handicap steering tricycle
दिव्यांगों की ट्राई साइकिल - फोटो : amar ujala

ट्राई साइकिल चलाने में दिव्यांगों की काफी ताकत लगानी पड़ती है। इसकी प्रक्रिया आसान करने को बीबीडी एनआईआईटी के बीटेक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने हैंडीकैप स्टीयरिंग ट्राई साइकिल का विकास किया है। इससे दिव्यांगों को इसे चलाने में कम ताकत लगेगी और वे इसे आसानी से घुमा भी सकेंगे।

विज्ञापन


बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र नवीन पांडेय ने बताया कि देखा गया है कि दिव्यांगों को ट्राई साइकिल चलाने में समस्या होती है और काफी ताकत लगानी पड़ती है। कई बार वेे जाम में फंस जाते हैं तो ट्राई साइकिल को पीछे करने की सुविधा नहीं होती। इसे देखते हुए हमने यह मोडीफाइड ट्राई साइकिल बनाई है।
विज्ञापन


इसमें क्रैक लीवर मैकेनिज्म का प्रयोग हुआ है। साइकिल में छोटी स्टीयरिंग लगाई गई है। एक हाथ से इसे आसानी से घुमाया जा सकता है। इसे सामान्य पाइप से पहले पहिये से जोड़ दिया जाता है। साथ ही ऑटोकैट डिजाइन किए जाने से इसे आसानी से पीछे भी मोड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें खोखले स्टील के पाइप और रॉड का इस्तेमाल किया गया है। इससे साइकिल भी हल्की होती है। इसमें छोटा इंजन लगा दिया जाए तो दिव्यांगों की पूरी समस्या का समाधान हो जाएगा। इनोवेशन में निशांत मिश्रा, प्रणव शर्मा, शुभम पांडेय शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed