{"_id":"5b52fd6f4f1c1b61508b4862","slug":"b-tech-student-of-lucknow-made-you-near-go-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक के स्टूडेंट ने बनाया 'यू नियर गो' ऐप, मिलेंगी ये जानकारियां","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
बीटेक के स्टूडेंट ने बनाया 'यू नियर गो' ऐप, मिलेंगी ये जानकारियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 21 Jul 2018 03:01 PM IST
विज्ञापन
शिव कुमार
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज की तनाव भरी दिनचर्या में स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। इसे ध्यान में रखकर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के बीटेक फाइनल ईयर के छात्र शिव कुमार ने ‘यू नियर गो’ ऐप विकसित किया है। इससे आप अपने आस-पास के जिम, जुंबा, योगा, फिटनेस सेंटर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
सेंटर में कितने ट्रेंड ट्रेनर हैं, अन्य सुविधाओं और फीस की भी जानकारी इस पर मिलेगी। ऐप में अब तक राजधानी के 70 से अधिक फिटनेस सेंटर की जानकारी उपलब्ध है। साथ ही एक्सरसाइज व योग के वीडियो भी अपलोड हैं। शिव कुमार ने बताया कि जल्द ही इस ऐप पर हम फिटनेस चैलेंज की भी सुविधा देंगे।
आप अपनी एक्सरसाइज का वीडियो अपलोड कर किसी को भी ये चैलेंज दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस ऐप पर आप बिना किसी चार्ज के ट्रेनर, डाइटीशियिन, हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह भी ले सकते हैं। इसमें ऐसा सॉफ्टवेयर है कि फिटनेस सेंटर वाले इसका उपयोग कर पेपर लेस वर्क को बढ़ावा दे सकते हैं।
विज्ञापन
साथ ही वे अपने सेंटर से बाहर रहेंगे तो भी उन्हें उसकी जानकारी मिलती रहेगी। अपने कर्मचारियों की उपस्थिति भी लगा सकते हैं। शिव कुमार ने बताया कि जब वह सेकेंड ईयर में थे तो एक दोस्त जिम की जानकारी के लिए परेशान था। काफी दौड़-भाग के बाद भी उसे सही जानकारी व सेंटर नहीं मिला। यहीं से उसे आइडिया आया कि सेहत के लिए फिक्रमंद लोगों को घर बैठे सही जानकारी दिलाई जाए।