फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a labourer saved woman's life in lucknow

अपनी जान पर खेलकर मजदूर ने बचा ली महिला की जिंदगी

Wed, 06 Sep 2017 02:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 06 Sep 2017 02:41 PM IST
विज्ञापन
 a labourer saved woman's life in lucknow
शानू - फोटो : amauajala
लखनऊ में पति से झगड़े के बाद युवती रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे गौतमपल्ली थानाक्षेत्र स्थित लोहिया पथ स्थित पुल से से गोमती में कूद गई। यह देख वहां काम कर रहे मजदूर ने जान की परवाह किए बगैर नदी में छलांग लगा दी और युवती को बचा लिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस उसे सिविल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। एसओ गौतमपल्ली अबर सिंह ने बताया कि सीतापुर के संदना निवासी राम विलास की बेटी अंजलि का विवाह आठ महीने पहले मछरेहटा निवासी गोविंद से हुआ था।
विज्ञापन


गोविंद लखनऊ में इंदिरानगर थानाक्षेत्र के मयूर रेजीडेंसी में किराए पर मकान लेकर मजदूरी करता है। अंजलि के मुताबिक, शनिवार देर शाम दोनों के बीच विवाद हुआ। सुबह फिर दोनों में कहासुनी हुई तो गोविंद ने कहा कि अब हम एक साथ नहीं रह सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह घर से निकल गया। करीब साढ़े नौ बजे अंजलि भी बाहर निकल गई और लोहिया पथ स्थित गोमती पुल पर पहुंची। कुछ देर बाद नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान रिवर फ्रंट में सोलर प्लांट का काम चल रहा था।


प्लांट में डालीगंज निवासी शानू मजदूरी करता है। युवती को डूबते देख शानू ने नदी में छलांग लगा दी और अंजलि की जान बचा ली। एसओ के मुताबिक, हादसे की सूचना युवती के पिता व पति को दे दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed