{"_id":"591d59374f1c1b5f07f22c72","slug":"24-hours-dance-record-by-lucknow-girl-ankita-bajpai","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ की अंकिता ने 24 घंटे लगातार डांस कर बनाया रिकॉर्ड","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
लखनऊ की अंकिता ने 24 घंटे लगातार डांस कर बनाया रिकॉर्ड
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Thu, 18 May 2017 02:54 PM IST
विज्ञापन
अंकिता बाजपेयी
- फोटो : amar ujala
लखनऊ की युवा नृत्यांगना अंकिता बाजपेयी ने रविवार शाम सैकड़ों गानों पर लगातार 24 घंटे तक नाचने का रिकॉर्ड पूरा किया। शनिवार शाम करीब सवा पांच बजे से चल रही अंकिता नृत्य साधना रविवार शाम 6 बजकर 17 मिनट पर पूरी हुई।
विज्ञापन
गोमतीनगर के रिवरसाइड एकेडमी में हो रहे डांस आयोजन में अंकिता ने गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 24 घंटे लगातार डांस किया। कई संस्थाओं के साथ अंकिता की मां अनीता बाजपेयी भी अपनी बिटिया के इस अनोखे रिकॉर्ड में पूरे समय साथ रहीं।
विज्ञापन
अंकिता ने यह यह रिकॉर्ड अपनी माँ के नाम मदर्स डे पर तोहफा दिया है। आने वाले दिनों में रिकॉर्ड को प्रमाणन हेतु गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड को रिकॉर्डिंग भेजी जायेगी, उसके बाद प्रमाण-पत्र दिया जायेगा।
विज्ञापन
बनाया गया लाडली फाउंडेशन का ब्रांड अंबेसडर
अंकिता बाजपेयी
- फोटो : amar ujala
मालूम रहे कि अंकिता इससे पहले मटके पर लगातार 5 घंटे डांस, पानी में लगातार 8 घंटे डांस करने के रिकार्ड बनाये हैं। रिकॉर्ड पूरे होने के मौके पर सांसद बाराबंकी प्रियंका रावत ने अंकिता को बधाई देते हुये कहा कि मंच तक लाने में सबसे बड़ा हाथ माँ बाप का होता है।
अंकिता के इस सफलता के लिए लाडली फाउंडेशन की ओर से 11 हजार रूपये नगद प्रदान किये गये, साथ ही लाडली फाउंडेशन का ब्रांड अंबेसडर भी बनाया गया।
रिकॉर्ड को पूरा करने पर महाउदय सोसाइटी की ओर से 10 हजार का नगद पुरस्कार, रिवरसाइड एकेडमी की तरफ से पांच हजार रूपये नकद दिये गये। मौके पर चाइल्ड लाइन के निदेशक समेत तमाम लोग मौजूद रहे। मालूम रहे अंकिता चाइल्डलाइन लखनऊ 1098 की ब्रांड एम्बेसडर भी हैं।