फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   13 year old boy saved lady in sultanpur

13 वर्षीय किशोर ने दिखाया साहस, जान की बाजी लगाकर महिला को बचाया

Sat, 15 Dec 2018 11:48 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 15 Dec 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
13 year old boy saved lady in sultanpur
मिंदर - फोटो : amar ujala

सुल्तानपुर के गोलाघाट पुल से एक महिला ने शुक्रवार की सुबह गोमदी नदी में छलांग लगा दी। उस समय नदी में मछली पकड़ रहे एक किशोर ने जान की बाजी लगाकर महिला की जान बचा ली। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया गया है।    

विज्ञापन

    
गोसाईगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 23 वर्षीया महिला शुक्रवार सुबह 11 बजे टहलते हुए गोलाघाट के पास पहुंची और पुल से गोमती नदी में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने देखकर शोर मचाया। इस दौरान नदी किनारे मछली पकड़ रहा वलीपुर गांव निवासी मिंदर (13) पुत्र मेवालाल महिला को बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा।
विज्ञापन


मिंदर ने खुद की परवाह किए बिना पानी में डूब रही महिला को बचा लिया। पुलिस चौकी प्रभारी रमेश सिंह ने अलाव जलाकर महिला को ठंड से फौरी राहत दिलाई। पीआरबी ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि किशोर की बहादुरी से महिला की जान बची है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed