बीटेक स्टूडेंट्स ने तैयार किया रिमोट वाला हाइड्रोलिक जैक, आसान हुई भारी वाहनों की मरम्मत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी वाहनों में अक्सर पंक्चर या खराबी आ जाने पर वाहन मालिक व ड्राइवर को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इस परेशानी को दूर करने के लिए बीबीडी के बीटेक छात्रों ने ऐसा रिमोट वाला हाइड्रोलिक जैक तैयार किया है, जिसकी मदद से भारी वाहनों की आसानी से मरम्मत की जा सकती है।
बीटेक छात्र अंकुर गंगवार, मनीष कुमार, मनु कुमार व नवनीत मिश्रा ने बताया कि ‘रिमोट कंट्रोल्ड मोटराइज्ड हाइड्रोलिक जैक’ की सबसे खास बात है कि इसमें अलग से कोई पावर का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा। इसे तैयार करना भी आसान है।
नहीं लगता ज्यादा खर्च
सबसे पहले जैक में प्लारेज लीवर लगाकर उसे कनेक्टिंग रॉड से जोड़ते हैं फिर बेयरिंग लगाकर एक इलेक्ट्रिक मोटर से दोनों को जोड़कर वाहन की बैटरी से कनेक्ट कर देते हैं। जब हम जैक के अंदर हवा का प्रेशर करते हैं तो वह ऊपर उठ जाता है।
इसी तरह से हवा का दबाव कम करने पर वह नीचे आ जाता है। इसे आसानी से रिमोट से कंट्रोल किया जाता है। इस मानव चलित हाइड्रोलिक जैक को रिमोट संचालित बनाने में ज्यादा खर्च भी नहीं लगता है।