फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   B ed admissions of IT college declared illigal.

आईटी कॉलेज के बीएड दाखिले अवैध, स्टूडेंट्स नहीं दे पाएंगी परीक्षा

Sun, 24 Dec 2017 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 24 Dec 2017 08:50 AM IST
विज्ञापन
B ed admissions of IT college declared illigal.

लखनऊ विश्वविद्यालय ने परीक्षा से महज एक दिन पहले आईटी गर्ल्स कॉलेज के बीएड कोर्स के इस सत्र के दाखिले को गलत करार देते हुए 60 छात्राओं की परीक्षा कराने पर रोक लगा दी। विवि का कहना है कि जांच में कॉलेज में बीएड सत्र 2017-19 में हुए प्रवेश को गलत और मानक के विपरीत पाया गया है।

विज्ञापन


यही नहीं विश्वविद्यालय 2007 से अब तक हुए प्रवेश की भी जांच कराकर कॉलेज पर कार्रवाई की तैयारी में भी है। हालांकि इस कार्रवाई को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। आखिर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉलेज पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की। वहीं, अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि उन छात्राओं का क्या कुसूर है जिन्हें परीक्षा से वंचित किया गया?
विज्ञापन


मामले को लेकर गठित प्रति कुलपति प्रो. यूएन द्विवेदी की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर शुक्रवार को विवि प्रशासन ने यह निर्णय लिया। कुलपति प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि 2017 में कॉलेज की ओर से लिए गए प्रवेश मानक के अनुरूप नहीं थे। कॉलेज प्रशासन इन दाखिलों को लेकर मांगी गई जानकारी देने में नाकाम रहा है। इतना ही नहीं विवि प्रशासन को गलत-भ्रामक जानकारी देकर धोखा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई इसलिए

B ed admissions of IT college declared illigal.
डेमो पिक

- सिर्फ 2007 के सत्र के लिए था कोर्ट का आदेश

- कुलपति के मुताबिक कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं व अभिभावकों को गलत जानकारी दी। उन्होंने खुद स्वीकार किया है कि वह हाईकोर्ट के 2007 के आदेश के आधार पर अब तक प्रवेश लेते रहे हैं, जो सिर्फ एक सत्र के लिए था।
    
शासनादेश का भी पालन नहीं किया
कॉलेज ने अल्पसंख्यक कॉलेज के लिए निर्धारित 50 सीटों पर खुद प्रवेश लेने में भी शासनादेशों का पालन नहीं किया है। छात्राओं को प्रवेश पत्र भी जारी नहीं किया गया है।

- धोखाधड़ी को लेकर भी करेंगे कार्रवाई
कुलपति के मुताबिक रजिस्ट्रार को कॉलेज से स्पष्टीकरण लेकर आगे की कार्रवाई करने को कहा गया है। विवि प्रशासन कॉलेज के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में भी कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed