{"_id":"65eaac880e3d0b5f170f2b97","slug":"ayodhya-pokeland-machine-catches-fire-in-ayodhya-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda: मालगाड़ी से कोयला उतार रही पोकलैंड मशीन बनी आग का गोला, स्टेशन पर मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda: मालगाड़ी से कोयला उतार रही पोकलैंड मशीन बनी आग का गोला, स्टेशन पर मची भगदड़
Fri, 08 Mar 2024 03:09 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 08 Mar 2024 03:09 PM IST
सार
अयोध्या के कटरा रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी से कोयला उतार रही पोकलैंड मशीन में आग लग गई। इससे स्टेशन पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
पोकलैंड मशीन में लगी आग।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रामनगरी अयोध्या के निकट सरयू नदी के बगल एक बड़ा हादसा टल गया। कटरा रेलवे पर ट्रक पर कोयला लोड कर रही पोकलैंड मशीन में शार्ट-सर्किट से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पोकलैंड का अग्रभाग धू-धूकर जलने लगा। हादसे के चलते स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों और काम कर रहे मजदूरों की होशियारी के चलते आनन-फानन आग पर काबू पा लिया गया।
शुक्रवार सुबह करीब दस बजे स्टेशन पर कोयला लदी मालगाड़ी गाड़ी खड़ी थी जिससे मजदूर कोयला उतार रहे थे। पोकलैंड मशीन कोयला ट्रक पर लोड कर रही थी कि अचानक शार्ट-सर्किट से पोकलैंड मशीन में आग लग गई और धू-धूकर जलने लगी। मशीन के चालक जितेंद्र ने कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
पोकलैंड मशीन में आग की लपटों को देख कर स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। स्टेशन के कर्मचारियों तथा कोयला उतार रहे मजदूरों ने आग पर काबू पाने के जुट गए और मिट्टी डाल कर किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक पोकलैंड मशीन का अग्रभाग पूरी तरह से जल चुका था।
गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। मालगाड़ी के डिब्बे अथवा कोयले के ढेर में आग फैलने से बड़ा हादसा हो सकता था।