{"_id":"654f649e7a1e572e82012433","slug":"ayodhya-lord-shri-ram-reached-ayodhya-by-pushpak-viman-along-with-lakshman-and-mother-sita-2023-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और मां सीता, सीएम ने उतारी आरती, किया राजतिलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और मां सीता, सीएम ने उतारी आरती, किया राजतिलक
Sat, 11 Nov 2023 06:27 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 11 Nov 2023 06:27 PM IST
सार
हेलीपैड से भगवान श्रीराम, माता जानकी, तीनों भाई, बजरंगबली एवं गुरु वशिष्ठ के साथ रथ पर सवार होकर रामकथा पार्क स्थित कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़े।
विज्ञापन
राम और सीता की आरती उतारते सीएम योगी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
14 वर्ष वनवास के बाद भगवान राम, माता सीता और भइया लक्ष्मण पुष्पक विमान से अपनी अयोध्या लौट आए। यहां भरत और शत्रुघ्न ने गले लगकर भाइयों का स्वागत किया। यह नयनाभिरामी दृश्य शनिवार को अयोध्या में जिसने भी देखा उसके नयन छलक उठे। सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल व उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पुष्पक विमान से उतरने के बाद भगवान राम, सीता और लक्ष्मण जी का स्वागत किया। वहीं हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। अपने राम को देख समूची अयोध्या प्रफुल्लित हो उठी।
विज्ञापन
सीएम योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथ
हेलीपैड से भगवान श्रीराम, माता जानकी, तीनों भाई, बजरंगबली एवं गुरु वशिष्ठ के साथ रथ पर सवार होकर रामकथा पार्क स्थित कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़े। जिस रथ पर प्रभु अपनी भार्या और भइयों के साथ सवार थे, उसे स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक खींच रहे थे।
विज्ञापन
प्रभु श्रीराम का किया प्रतीकात्मक राज्याभिषेक
अयोध्या दीपोत्सव में सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
रामकथा पार्क पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मंत्री जयवीर सिंह, राकेश सचान, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने आरती उतारकर प्रभु श्रीराम, माता सीता, वीर लक्ष्मण, गुरु वशिष्ठ और बजरंगबली का वंदन अभिनंदन किया। वहीं इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक भी किया।