फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   anupam kher reads poem of pankaj prasoon.

अभिनेता अनुपम खेर ने पढ़ी लखनऊ के पंकज प्रसून की कविता, हजारों लोगों ने सराहा

Thu, 11 Feb 2021 10:41 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 11 Feb 2021 10:41 AM IST
विज्ञापन
anupam kher reads poem of pankaj prasoon.
अपने पिता के साथ अनुपम खेर व पंकज प्रसून। - फोटो : amar ujala

राजधानी लखनऊ के कवि पंकज प्रसून की पिता पर लिखी एक कविता को बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने पढ़ा है। अनुपम ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर इस कविता को रिकॉर्ड कराकर अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर भी पोस्ट किया है। उनके हजारों प्रशंसकों ने इसे लाइक और कमेंट के साथ शेयर किया।

विज्ञापन


इस संबंध में पंकज प्रसून ने बताया कि यह उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी अनुपम खेर ने टाइम्स स्क्वॉयर न्यूयॉर्क से उनकी एक चर्चित ‘कविता लड़कियां बड़ी लड़ाका होती हैं’ पढ़ी थी।
विज्ञापन


पंकज बताते हैं कि अनुपम खेर से उनका खास रचनात्मक रिश्ता है। वह उनकी कविताओं को पढ़ते वक्त काफी भावुक हो जाते हैं। पंकज बोले- एक महान अभिनेता के जरिए मेरी कविताएं करोड़ों लोगों के दिल तक पहुंच रही हैं, यह मेरे लिए उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुपम खेर की ओर से पोस्ट की गई कविता के अंश
‘मैं तुमको दोस्त या पिता कहूं
या पिता सा दोस्त
जो मुझे मुस्कान देता था और
पानी में गिरे मेरे आंसुओं को पहचान लेता था’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed