फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU: Mock test will be held from 12th to 25th July, it will be easier to give online exam through test

एकेटीयू : 12 से 25 जुलाई तक होगा मॉक टेस्ट, टेस्ट से ऑनलाइन परीक्षा देने में होगी सहूलियत

Sun, 11 Jul 2021 10:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 11 Jul 2021 10:03 AM IST
सार

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि 12 से 18 जुलाई तक फाइनल ईयर के विद्यार्थी और 15 से 25 तक अन्य वर्ष के विद्यार्थी मॉक टेस्ट दे सकेंगे। विद्यार्थी एक बार ही मॉक टेस्ट दे सकेगा। इसलिए मॉक टेस्ट को मुख्य परीक्षा की तरह ही लें।

विज्ञापन
AKTU: Mock test will be held from 12th to 25th July, it will be easier to give online exam through test
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ऑनलाइन परीक्षा से पहले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 12 से 25 जुलाई के बीच मॉक टेस्ट का आयोजन करेगा। ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। 

विज्ञापन


विवि 20 जुलाई से ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन करेगा। इसमें शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। चूंकि पहली बार ऑनलाइन परीक्षा होगा, इसलिए परीक्षा संबंधी विस्तृत व तकनीकी जानकारी देने के लिए मॉक टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि 12 से 18 जुलाई तक फाइनल ईयर के विद्यार्थी और 15 से 25 तक अन्य वर्ष के विद्यार्थी मॉक टेस्ट दे सकेंगे। विद्यार्थी एक बार ही मॉक टेस्ट दे सकेगा। इसलिए मॉक टेस्ट को मुख्य परीक्षा की तरह ही लें। लिहाजा मॉक टेस्ट में ऑनलाइन परीक्षा संबंधी बारीकियां अच्छी तरह समझ लें। जिससे मुख्य परीक्षा में कोई परेशानी न हो। विद्यार्थी निर्धारित तिथि पर किसी समय भी समय मॉक टेस्ट दे सकते हैं। 
विज्ञापन


ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि फिर बढ़ाई 
प्रो. त्रिपाठी ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि को फिर बढ़ा दिया गया है। शैक्षिक सत्र 2020-21 के सम सेमेस्टर के यूजी-पीजी रेग्युलर व कैरीओवर के परीक्षा फॉर्म तीन हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ 11 जुलाई तक भरे जा सकते हैं। विद्यार्थी इसकी विस्तृत जानकारी विवि की वेबसाइट से ले सकते हैं। उन्होंने कहा है कि इसके बाद परीक्षा तिथि बढ़ाई नहीं जाएगी और फॉर्म भरे बिना विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबद्ध संस्थान 11 तक दें डिटेन विद्यार्थियों की सूची
परीक्षा नियंत्रक ने शुक्रवार को पत्र जारी करके सभी संबद्ध संस्थानों से डिटेन विद्यार्थियों की सूची 11 जुलाई तक विवि को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। अगर निर्धारित तिथि तक सूची उपलब्ध नहीं कराई गई तो मान लिया जाएगा कि संस्थान में कोई विद्यार्थी डिटेन नहीं है। इसके अनुसार परीक्षा से जुड़ी आगे की कार्रवाई पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed