फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   advocate harjot singh to be honored in dubai on 14 september

लखनऊ के अधिवक्ता ने विदेश में लहराया परचम, 14 को दुबई में मिलेगा सम्मान

Thu, 12 Sep 2019 01:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 12 Sep 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
advocate harjot singh to be honored in dubai on 14 september
हरजोत सिंह व उनके भाई डॉ अमरजोत सिंह - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के मूल निवासी अधिवक्ता को दुबई में 14 सितंबर को सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान मानवाधिकार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया जाएगा। इसकी सूचना मिलते ही परिवार में जश्न का माहौल है। केजीएमयू के पूर्व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गुरमीत सिंह के बेटे अधिवक्ता हरजोत सिंह ने दुनियाभर में नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


इन दिनों इनका परिवार मोती नगर में रहता है। हरजोत सिंह के भाई डॉ. अमरजोत सिंह डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के सर्जरी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। डॉ. अमरजोत सिंह ने बताया कि भाई हरजोत शुरुआती दौर से ही मानवाधिकार को लेकर गंभीर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी ऑनर्स की डिग्री हासिल करने के बाद इंग्लैंड चले गए।
विज्ञापन


वहां बर्लिंग्टन यूनिवर्सिटी से सोलिस्टर का कोर्स किया। इसके बाद ब्रिटेन में ट्विनवुड ला प्रैक्टिस फर्म बनाई। उनकी फर्म ज्यादातर सरकारी मामलों को लेती है। इसके अलावा मानवाधिकार से जुड़े विभिन्न केस लेती है। दुबई में आयोजित समारोह के बारे में दो दिन पहले बात किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने डॉ. गुरमीत सिंह व परिवार के अन्य लोगों का आभार भी जताया है। उन्हें यह सम्मान मिलने पर पूरा परिवार खुश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed