फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   actress aahana kumar selected for dada saheb Phalke excellence award for emerging talent of the year

लखनऊ की बेटी आहना का इस बड़े अवॉर्ड के लिए हुआ चयन, अमिताभ बच्चन के साथ की थी कॅरिअर की शुरुआत

Tue, 23 Apr 2019 03:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 23 Apr 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
actress aahana kumar selected for dada saheb Phalke excellence award for emerging talent of the year
आहना कुमरा - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड में खास पहचान बना चुकीं लखनऊ की बेटी आहना कुमरा को एक बार फिर से ‘दादा साहब फाल्के एक्सीलेंस अवॉर्ड फॉर इमर्जिंग टैलेंट ऑफ द ईयर’ के लिए चुना गया है। उन्हें यह पुरस्कार लगातार दूसरे साल मिला है। बहुचर्चित फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ से चर्चा में आईं आहना की शुरुआती पढ़ाई लखनऊ के ला-मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज में हुई।

विज्ञापन


उनकी मां सुरेश बलियान कुमरा पुलिस अधिकारी थीं और पिता विदेश में रहते थे। आहना बताती हैं कि पारिवारिक वजहों से मुंबई शिफ्ट होना पड़ा, जहां पृथ्वी थियेटर से जुड़ाव हुआ। इसके बाद विसलिंग वुड जॉइन किया, जहां नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक शाह जैसे दिग्गजों से सीखने का मौका मिला।
विज्ञापन


बकौल आहना खुशनसीबी हैं कि नसीरुद्दीन शाह जैसे मंझे कलाकार के साथ फिल्म ‘ब्लू बेरी हंट’ और उसी समय अमिताभ बच्चन के साथ वेब सीरीज ‘युद्ध’ में उनकी बेटी के तौर पर काम करने से मेरे कॅरिअर की शुरुआत हुई। इससे पहले उन्हें 2015 में तीसरे नोएडा इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड में फिल्म ‘साइबेरिया’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब भी मिल चुका है। खेलकूद में अव्वल रहने वाली आहना प्रो कबड्डी लीग की मेजबानी भी कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखें, इन फिल्मों और वेब सीरीज में दिखाई प्रतिभा

actress aahana kumar selected for dada saheb Phalke excellence award for emerging talent of the year
आहना कुमरा - फोटो : amar ujala

मिस करती हूं लखनऊ की भाषा
आहना बताती हैं कि लखनऊ मेरी सांसों में बसा है। यहां से दूर रहने के बाद इस शहर की खूबसूरती का अहसास सबसे ज्यादा होता है। मुंबई में जब लोगों को बातचीत करते सुनती हूं तो लगता हैं इन्हें लखनऊ भेजकर कुछ दिन तहजीब और तमीज की ट्रेनिंग दिला दूं। यहां की चाशनी में लिपटी भाषा को सबसे ज्यादा मिस करती हूं।

जल्द शूटिंग का हब बनेगा लखनऊ
आहना कहती हैं कि इन दिनों बॉलीवुड की कई फिल्मों की शूटिंग लखनऊ में हो रही है। मेरी फिल्म ‘रंगबाज’ की तो ज्यादातर शूटिंग यहीं हुई। आहना के मुताबिक यहां शूटिंग के लिए बहुत सस्ते दामों पर अच्छी सुविधाएं मिल जाती हैं। लोग भी बहुत सहयोग करते हैं, जिससे शूटिंग में आसानी हो जाती है। यह सब निदेशकों को यहां फिल्म शूट करने के लिए आकर्षित करता है।

इन फिल्मों और वेब सीरीज में दिखाई प्रतिभा
लिपस्टिक अंडर माय बुर्का, एजेंट राधव, युद्ध, ऑन द गो, इनसाइड एज, ऑफिशियल चुकियागिरी, मर्जी, आयशा, हैपेन इन हांगकांग, रेडी टू मिंगल और रंगबाज।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed