{"_id":"61e81e938e9a903be16465da","slug":"mewat1642602131","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के 36 संक्रमित मिले, 26 लोग हुए स्वस्थ","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कोरोना के 36 संक्रमित मिले, 26 लोग हुए स्वस्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के 36 संक्रमित मिले, 26 लोग हुए स्वस्थ
विज्ञापन
विज्ञापन
फिलहाल जिले में 09.14 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है कोरोना
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। बुधवार को जिले में कोरोना 36 संकमित आए। जोकि इस सीजन के सबसे अधिक संक्रमित है इससे पहले जिले में सर्वाधिक 34 संक्रमित आए। हालांकि राहत की बात रही की 26 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घरों को लौटे। इससे पूर्व मंगलवार को एक साथ 22 संक्रमित आए। अब मेडिकल कॉलेज में 4 व जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा में कोरोना के 2 व अन्य अस्पतालों में भी 1 मरीज उपचारधीन है। 36 संक्रमितों में से शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज 12, जवाहर नवोदय बाई 9 तावडू व नूंह 3-3, खानपुर घाटी 2 व फिरोजपुर झिरका, मांडीखेड़ा, उजीना, जौरासी, फतेहरपुर, सराय, बीमा व तिरवाड़ा में एक एक संक्रमित आया। अब जिले में कुल 125 सक्रिय कोरोना मरीज है। इनमें से 118 संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा होम आईसोलेशन में किया गया है। अभी तक कोरोना के जिले में 5332 संक्रमित आए है इनमें से 5073 लोग स्वस्थ हो चुके हैं 124 लोगों की मौत हुई है। हर दिन जिले में कोरोना के औसतन करीब 500 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं अभी भी 5194 लोगों की रिपोर्ट आना बाकि है। सिविल सर्जन डॉ सुरेंद्र यादव व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ बसंत दूबे ने बताया कि जिले में कोरोना का पॉजीटिव रेट 9.14 प्रतिशत है जबकि रिकवरी रेट 95.47 प्रतिशत है लोगों को चाहिए कि वह सावधानी बरतते रहे। उन्होंने कहा कि कोरोना की रफ्तार धीरे धीरे जिले में बढ़ रही है ऐसे में लोगों को हर हाल में सावधानी बरतनी होगी।
3963 लोगों का हुआ टीकाकरण
बुधवार को जिले में कुल 3963 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें पहली 846, 2608 को दूसरी, 24 बुजुर्ग व 15 से 18 वर्ष के 465 किशोरों का टीकाकरण किया गया। यानि कुल 3963 लोगों का टीकाकरण किया गया। अभी तक जिले में पहली डॉज 719300, 291468 दूसरी, 15 से 18 को 24469 व इसके अलावा अभी तक कुल 655 लोगों को बूस्टर डॉज लगी है। अभी तक जिले में कुल 10 लाख 11 हजार का टीकाकरण किया गया है।
टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें :
उपायुक्त शक्ति सिंह ने कहा कि जिले में टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए लोग आगे आए। कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण ही एकमात्र उपाय है। हर हाल में सभी लोग अपना टीकाकरण अवश्य कराएं। सभी पात्र लोग जल्द अपना टीकाकरण अवश्य कराएं। तभी जाकर हम कोरोना से जंग जीत सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन