{"_id":"625587ba7c388d04644bd5a2","slug":"mahendragarh1649772474","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदारों ने नपा व सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया हवन, दुकानदार बोले, आदेशों में नहीं था रेलवे रोड का जिक्र","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दुकानदारों ने नपा व सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया हवन, दुकानदार बोले, आदेशों में नहीं था रेलवे रोड का जिक्र
विज्ञापन
शहर के रेलवे रोड पर प्रशासन में सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन करते दुकानदार व शहर वासी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगरपालिका व प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में दुकानदारों का अनिश्चितकालीन धरना सातवें दिन भी जारी रहा। दुकानदारों एवं शहरवासियों एवं व्यापारियों ने रविवार को सरकार व प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए धरना स्थल पर हवन का आयोजन किया। धरनास्थल पर दुकानदारों एवं खोखा संचालकों की बैठक का भी आयोजन किया गया। दुकानदारों ने बताया कि उपायुक्त द्वारा 31 मार्च को दिए गए खोखे एवं अतिक्रमण हटाने के आदेशों में ब्रह्मदेव चौक से मंडी रोड पर अवैध अतिक्रमण एवं खोखे हटाने का आदेश जारी किया गया था। लेकिन आदेशों में कहीं भी रेलवे रोड का जिक्र नहीं है। आदेशों में कहा गया है कि नपा द्वारा ब्रह्मदेव चौक से मंडी तक रोड पर दोनों ओर अवैध खोखे, अतिक्रमण हटाए जाएं। ऐसे में यह आदेश शहर के ब्रह्मदेव चौक से सब्जी मंडी रोड तक भी हो सकते हैं। जबकि रेलवे रोड पर केवल एक ओर खोखे एवं दुकानें बनी हुई थी। दूसरी ओर अस्पताल का दीवार लगती है।
----------
- प्रशासन एवं सरकार को मिले सद्बुद्धिः
राधेश्याम सैनी, सतीश, दयाराम चौहान, ओमप्रकाश, दीपक यादव, नरेश, जगराम सैनी, राजकुमार, सुंदर, गणेशीलाल व नित्यानंद यादव सहित अनेक दुकानदारों ने बताया कि रविवार को रामनवमीं के अवसर पर हवन का आयोजन कर सरकार व नपा प्रशासन की सद्बुद्धि की कामना की गई है। उन्होंने बताया कि उपायुक्त के आदेशों में कहीं भी रेलवे रोड पर अतिक्रमण हटाने का जिक्र नहीं था। इसकी जांच करवाई जाएगी।
-----------
- इन्होंने धरने पर पहुंचकर दिया समर्थनः
रविवार को शहर के अनेक सामाजिक संगठनों एवं राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने पहुंचकर अपना समर्थन देते हुए हवन में आहुति डाली। व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र बंटी, कर्मचारी नेता बाबूलाल यादव, नवीन राव, कृष्ण यादव, संजय राव रिवासा, रामजीवन मित्तल, सुकेश दीवान, रीना बंटी, अनुज गोयल पाली, डॉ. तरूण, डॉ. अभिषेक शर्मा, दारा सिंह सिवाच, राजेश कुमार अग्रवाल, हरिभगवान सुरजनवास व कमल सैनी ने पहुंचर दुकानदारों को अपना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
समर्थन दिया।