{"_id":"61e41ca6eb8fdb4d71419251","slug":"mahendragarh1642339494","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब सहित तीन आरोपियों को किया काबू","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब सहित तीन आरोपियों को किया काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़/कनीना। पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों से गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब बेचते तीन आरोपियों को अवैध शराब सहित काबू किया है। पहले मामले में आरोपी गांव पालड़ी पनिहार निवासी देशराज अपने घर के आगे अवैध शराब बेच रहा था। पुलिस टीम को को देखकर भागने लगा तो आरोपी को मौके से काबू किया गया। पास रखे प्लास्टिक बैग की जांच की गई तो 11 बोतल देशी शराब बरामद हुई। आरोपी देशराज ने बताया की यह शराब राजेश उर्फ फौजी के कहने पर बेच रहा है। वहीं दूसरे मामले में गांव मेघनवास निवासी राहुल उर्फ कालिया अपने कुएं पर अवैध रूप से शराब बेच रहा था। पुलिस टीम कुएं पर पहुंची तो आरोपी मौके से भागने लगा जिसे काबू करके पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना नाम राहुल उर्फ कालिया बताया पास रखी पॉलीथिन की जांच की गई तो 10 बोतल देशी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि तीसरे मामले में पुलिस ने सूचना के आधार पर कनीना के शिव चौक के पास से एक व्यक्ति को अवैध शराब सहित काबू किया। शिव चौक के पास आरोपी संदीप कुमार मौके से भागने का प्रयास करने लगा। आरोपी को पुलिस ने बैग सहित मौके पर ही काबू किया गया। जब आरोपी से उसका नाम पूछा गया तो उसने अपना नाम संदीप कुमार बताया। बैग की तलाशी ली गई तो उसमें देशी शराब की 9 बोतले बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है
विज्ञापन