फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   अंतरराष्ट्रीय शूटर विश्वकप सिल्वर मेडलिस्ट सीमा तोमर से ग्रेनो वेस्ट में अभद्रता, एफआईआर के लिए लगाए चक्कर

अंतरराष्ट्रीय शूटर विश्वकप सिल्वर मेडलिस्ट सीमा तोमर से ग्रेनो वेस्ट में अभद्रता, एफआईआर के लिए लगाए चक्कर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय शूटर विश्वकप सिल्वर मेडलिस्ट सीमा तोमर से ग्रेनो वेस्ट में अभद्रता, एफआईआर के लिए लगाए चक्कर
अंतरराष्ट्रीय शूटर सीमा तोमर का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
जेपी शर्मा
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की ट्राइडेंट एम्बेसी सोसाइटी में अंतरराष्ट्रीय महिला शूटर सीमा तोमर से अभद्रता का मामला सामने आया है। सीमा तोमर का आरोप है कि उनकी सोसाइटी की रिजर्व पार्किंग में खड़ी कार हटाने की कहने पर तीन अज्ञात लोगों ने उनसे अभद्रता, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। इसकी रिकार्डिंग करने पर मोबाइल छीनने व हमले की कोशिश की गई। घटना 9 अक्तूबर की है, सीमा तोमर को थाने और पुलिस चौकी के चक्कर लगाने के बाद 23 अक्तूबर को मारपीट आदि धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू की है। सीमा तोमर विश्व सिल्वर मेडलिस्ट हैं और प्रकाशी तोमर (शूटर दादी के नाम से मशहूर) की बेटी हैं और 17 साल से भारतीय सेना में सीओडी पद पर कार्यरत हैं। मूलरूप से बागपत निवासी सीमा तोमर ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-01 स्थित ट्राईडेंट एम्बेसी सोसाइटी में रहती हैं। सीमा तोमर ने बिसरख कोतवाली में दी गई शिकायत में कहा है कि वह दिल्ली ब्रांच मैं कार्यरत हैं। नौ अक्तूबर को वह वहां से ड्यूटी पूरी करने के बाद जब सोसाइटी में पहुंची तो उन्होंने देखा कि उनकी रिजर्व पार्किंग में एक कार खड़ी थी। इस कार पर सोसाइटी का स्टीकर भी नहीं लगा था। सुरक्षाकर्मी ने एक फ्लैट में रहने वाले लोगों को कॉल कर कार हटाने के लिए कहा, तो उन्होंने कार हटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद सीमा तोमर ने भी कॉल कर कार हटाने के लिए कहा तो उन्होंने अच्छा व्यवहार नहीं किया। काफी देर तक सीमा तोमर पार्किंग में खड़ी रहकर उनके आने का इंतजार करती रहीं। कुछ देर बाद एक-एक कर तीन लोग वहां आए और कार हटाने के बजाय सीमा तोमर से अभद्रता करने लगे। उन्होंने गाली गलौज की। सीमा ने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने का प्रयास किया तो वह मोबाइलछीनने व हमले की कोशिश करने लगे। इनमें से खुद को बड़े औधे का व्यक्ति बनाकर जान से मारने की धमकी देने लगा। सीमा तोमर का कहना है कि ये सिलसिला लगभग आधे घंटे तक चला, तब जाकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
---- तीन बार थाने और दो बार चौकी जाने पर हुई एफआईआर सीमा तोमर ने बताया कि उन्हें केस दर्ज कराने के लिए लिए तीन बार बिसरख कोतवाली और दो बार पुलिस चौकी जाना पड़ा। इस मामले में आलाधिकारियों को ईमेल भी किए। तब जाकर पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। उनका कहना है कि जो लोग उनसे अभद्रता कर सकते हैं और धमकी दे सकते हैं, वह आम महिलाओं से किस तरह व्यवहार करते होंगे। इसलिए इस मामले में पुलिस-प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
--- तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में पता है कि जिन पर आरोप लगा है वह भी नेवी से सेवानिवृत हैं। जांच के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- योगेंद्र सिंह, एसीपी सेंट्रल जोन -------- जेपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed