West Asia LIVE: 'बेरूत हमले में हिजबुल्ला कमांडर समेत कई आतंकी ढेर' इस्राइल का दावा; कुवैत में ड्रोन हमला
{"_id":"69fbe77db4466a389c0d6555","slug":"west-asia-live-updates-us-iran-ceasefire-strait-of-hormuz-islamabad-talks-trump-israel-lebanon-news-in-hindi-2026-05-07","type":"live","status":"publish","title_hn":"West Asia LIVE: 'बेरूत हमले में हिजबुल्ला कमांडर समेत कई आतंकी ढेर' इस्राइल का दावा; कुवैत में ड्रोन हमला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Thu, 07 May 2026 04:58 PM IST
अमन तिवारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमन तिवारी
Updated Thu, 07 May 2026 04:58 PM IST
खास बातें
पश्चिम एशिया में 28 फरवरी से शुरू हुई जंग फिलहाल युद्धविराम की छांव में है। पर्दे के पीछे से अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत के प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होगा। उन्होंने समर्थकों से कहा कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना जरूरी है। पश्चिम एशिया संघर्ष से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
विज्ञापन
पश्चिम एशिया संकट
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
04:56 PM, 07-May-2026
इस्राइल का बड़ा दावा: बेरूत हमले में हिजबुल्ला कमांडर समेत कई शीर्ष आतंकी ढेर
इस्राइल ने दावा किया है कि बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में किए गए हवाई हमले में हिजबुल्ला की रदवान यूनिट के कमांडर अहमद बलूत मारे गए हैं। इस्राइली डिफेंस फोर्सेस (IDF) के अनुसार, इस कार्रवाई में नासेर यूनिट के इंटेलिजेंस प्रमुख मोहम्मद अली बाजी और एयर डिफेंस ऑब्जर्वेशन ऑफिसर हुसैन हसन रोमानि की भी मौत हुई है। वहीं गाजा सिटी में की गई एक अलग स्ट्राइक में हमास नेता खलील अल-हय्या के बेटे अज्जाम अल-हय्या के मारे जाने की भी पुष्टि हुई है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।01:43 PM, 07-May-2026
इस्राइल पर ईरान के मिसाइल हमले के बाद इमारत ढही
तेल अवीव के पास बनेई बराक में एक इमारत ढह गई है। इस्राइली अधिकारियों ने बताया कि यह इमारत एक ईरानी मिसाइल की चपेट में आ गई थी, जिससे कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
01:42 PM, 07-May-2026
कनाडा ने की इस्राइल के प्लान की आलोचना
कनाडा ने दक्षिणी लेबनान के क्षेत्रों पर नियंत्रण रखने के इस्राइल के प्लान की निंदा की है। कनाडा ने कहा कि लेबनान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। कनाडा ने यह भी कहा कि हिज्बुल्ला की ओर से इस्राइल पर पर किए जा रहे हमले बंद होने चाहिए और संगठन को निरस्त्र किया जाना चाहिए।01:39 PM, 07-May-2026
West Asia LIVE: कुवैत के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ड्रोन हमला
कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर ड्रोन हमले के बाद आग लग गई। कुवैत के विमानन प्राधिकरण ने बताया कि ड्रोन ने हवाई अड्डा के एक ईंधन टैंक को निशाना बनाया, जिससे वहां आग भड़क उठी। प्राधिकरण के प्रवक्ता अब्दुल्ला अल-राजही ने कुवैत समाचार एजेंसी को बताया कि शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार नुकसान केवल संपत्ति तक सीमित है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने तुरंत आपातकालीन प्रक्रियाएं दीं और दमकल विभाग तथा संबंधित एजेंसियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।12:00 PM, 07-May-2026
आज की प्रमुख घटनाएं-
- दक्षिणी तेहरान में अमेरिकी-इस्राइली हमलों में 12 लोगों की मौत हुई। समाचार एजेंसी फार्स न्यूज ने यह जानकारी दी।
- लेबनानी अधिकारियों ने यह दावा किया कि पिछले 24 घंटों में इस्राइली सेना के हमलों में लेबनान में 33 लोगों की मौत हुई, जिनमें एक 15 वर्षीय लड़का भी शामिल है।
- लेबनान की ओर से उत्तरी इस्राइल पर दागे गए रॉकेट से एक व्यक्ति की मौत हुई और दो लोग घायल हुए। इस्राइली चिकित्सा अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
- संयुक्त अरब अमीरात ने कहा कि ईरान के एक हमले में बहरीन में उसके सशस्त्र बलों के साथ काम कर रहे मोरक्को के एक नागरिक की मौत हुई, जबकि कई सैनिक घायल हुए।
- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध खत्म करने को लेकर बातचीत जारी है और तेहरान समझौता करना चाहता है।
- ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद गालिबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों को अफवाह बताया और कहा कि इसका इस्तेमाल वित्तीय और तेल बाजारों को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है।
- ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक-वाल्टर स्टाइनमेयर के इस बयान का स्वागत किया कि अमेरिका-इस्राइल की ओर से शुरू किया गया युद्ध 'अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन' है।
06:47 AM, 07-May-2026
ईरानी संसद अध्यक्ष ने अमेरिकी सैन्य रणनीति का उड़ाया मजाक उड़ाते इसे 'ऑपरेशन ट्रस्ट मी ब्रो' बताया
ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने अमेरिका की सैन्य रणनीति पर तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियानों के नामों का मजाक उड़ाया। गालिबाफ ने इन अभियानों को 'ऑपरेशन ट्रस्ट मी ब्रो' और 'ऑपरेशन फॉक्सियोस' नाम दिया। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, ऑपरेशन ट्रस्ट मी ब्रो विफल हो गया। अब ऑपरेशन फॉक्सियोस के साथ वापस अपने नियमित रूटीन पर लौटना होगा।Operation Trust Me Bro failed. Now back to routine with Operation Fauxios.
— محمدباقر قالیباف | MB Ghalibaf (@mb_ghalibaf) May 6, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
06:25 AM, 07-May-2026
West Asia LIVE: 'बेरूत हमले में हिजबुल्ला कमांडर समेत कई आतंकी ढेर' इस्राइल का दावा; कुवैत में ड्रोन हमला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी संघर्ष को लेकर अहम बयान दिया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने अपने समर्थकों से कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा। ट्रंप फिलहाल होर्मुज जलमार्ग की घेराबंदी और तेहरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए एक समझौते की कोशिश में जुटे हैं।समर्थकों के साथ फोन पर हुई बातचीत में ट्रंप ने अपनी रणनीति का बचाव किया। उन्होंने कहा कि हम जो कुछ भी कर रहे हैं, उसके पीछे एक बहुत बड़ा और जरूरी कारण है। हम ईरान को किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दे सकते। ट्रंप ने आगे कहा कि ज्यादातर लोग इस बात को अच्छी तरह समझते हैं कि अमेरिका का कदम सही है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह स्थिति ज्यादा समय तक नहीं चलेगी और जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा।