फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Iran-US War LIVE: दक्षिणी लेबनान के पास इस्राइल ने ड्रोन मार गिराए, फ्रांस बोला- अब समझौते का मौका न गंवाएं

Sat, 13 Jun 2026 12:09 PM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन/तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन/तेहरान Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 13 Jun 2026 12:09 PM IST
खास बातें

US Iran LIVE Updates In Hindi: पश्चिम एशिया में तनाव और कूटनीति एक साथ चल रहे हैं। इस्राइल ने लेबनान सीमा के पास कई ड्रोन मार गिराने का दावा किया है, वहीं फ्रांस ने अमेरिका और ईरान से शांति समझौते की अपील की है। इस बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य, परमाणु कार्यक्रम और लेबनान संघर्ष को लेकर भी बड़े संकेत दिए हैं। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े तमाम पल-पल अपडेट्स...

विज्ञापन
West Asia Live Updates America Iran Ceasefire Strait of Hormuz Peace Talks Trump Israel Lebanon News in Hindi
ईरान-अमेरिका युद्ध अपडेट्स - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

12:08 PM, 13-Jun-2026

अमेरिकी नौसेना ने ईरानी ड्रोन मार गिराने का किया दावा

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने दावा किया है कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाने के लिए कई आत्मघाती ड्रोन लॉन्च किए, जिन्हें अमेरिकी नौसेना ने मार गिराया। सेंटकॉम के अनुसार क्षेत्र में समुद्री यातायात सामान्य बना हुआ है और अंतरराष्ट्रीय व्यापार मार्ग खुला है। वहीं, पिछले सप्ताह भारतीय नाविकों वाले तीन जहाजों पर हुई कार्रवाई में तीन भारतीयों की मौत के बाद भारत ने अमेरिका के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बातचीत कर वाणिज्यिक जहाजों के खिलाफ घातक कार्रवाई को अनुचित बताया।
05:52 AM, 13-Jun-2026

UAE ने ईरान को 3 अरब डॉलर ट्रांसफर के दावे को बताया झूठा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के विदेश मंत्रालय ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया गया था कि ईरान को 3 अरब अमेरिकी डॉलर ट्रांसफर किए गए हैं। मंत्रालय ने अपने आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया कि ये सभी आरोप पूरी तरह गलत और निराधार हैं। यूएई के विदेश मंत्रालय के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी संदेश में कहा गया कि ईरान के किसी भी फ्रीज किए गए फंड को न तो जारी किया गया है, न ही ट्रांसफर किया गया है और न ही यूएई के माध्यम से किसी भी प्रकार से इसकी सुविधा दी गई है। मंत्रालय ने मीडिया संस्थानों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें और खबरों की सटीकता की पुष्टि के बाद ही उन्हें प्रकाशित करें।
विज्ञापन
04:39 AM, 13-Jun-2026

ईरान ने खोले समझौते के पत्ते

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका के साथ संभावित समझौते को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित समझौता केवल परमाणु कार्यक्रम तक सीमित नहीं होगा, बल्कि इसमें प्रतिबंधों में राहत, फ्रीज हुए ईरानी फंड की रिहाई, होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति और ईरान की संप्रभुता के सम्मान जैसे मुद्दे भी शामिल होंगे। अराघची ने स्पष्ट किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान और ओमान का अधिकार बना रहेगा और भविष्य में इसकी व्यवस्था पहले जैसी नहीं होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि संवर्धित यूरेनियम का कोई भी प्रबंधन ईरान के भीतर ही किया जाएगा। लेबनान में हिजबुल्ला को लेकर भी उन्होंने साफ संकेत दिया कि ईरान अपने सहयोगी संगठन का साथ नहीं छोड़ेगा।
04:39 AM, 13-Jun-2026

फ्रांस ने अमेरिका और ईरान से समझौते का मौका नहीं गंवाने की अपील की

फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बारो ने कहा कि अमेरिका और ईरान दोनों पक्षों में समझौते को लेकर वास्तविक इच्छा दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति किसी के हित में नहीं है और दोनों देशों को इस अवसर का लाभ उठाकर तनाव समाप्त करना चाहिए। बारो ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार सुबह ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से बातचीत की और उन्हें भी यही संदेश दिया। फ्रांसीसी विदेश मंत्री ने हालांकि सावधानी बरतते हुए कहा कि समझौते को लेकर सकारात्मक संकेत लगातार बढ़ रहे हैं।

04:38 AM, 13-Jun-2026

लेबनान सीमा पर ड्रोन अलर्ट, इस्राइल ने किया इंटरसेप्ट

इस्राइली सेना के अनुसार, उत्तरी इस्राइल में अलर्ट जारी होने के बाद वायुसेना ने दक्षिणी लेबनान के पास उड़ रहे कई ड्रोन को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर लिया। सेना ने बताया कि एक अन्य ड्रोन लेबनान सीमा के नजदीक इस्राइली क्षेत्र में गिरा, हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

04:36 AM, 13-Jun-2026

Iran-US War LIVE: दक्षिणी लेबनान के पास इस्राइल ने ड्रोन मार गिराए, फ्रांस बोला- अब समझौते का मौका न गंवाएं

US Iran LIVE Updates In Hindi: पश्चिम एशिया में तनाव और कूटनीति एक साथ चल रहे हैं। इस्राइल ने लेबनान सीमा के पास कई ड्रोन मार गिराने का दावा किया है, वहीं फ्रांस ने अमेरिका और ईरान से शांति समझौते की अपील की है। इस बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य, परमाणु कार्यक्रम और लेबनान संघर्ष को लेकर भी बड़े संकेत दिए हैं। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े तमाम पल-पल अपडेट्स...
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed