फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West Asia: अमेरिका का दावा- अब तक युद्धविराम वार्ता सकारात्मक, ईरान बोला- कूटनीतिक बातचीत के सभी चैनल बंद

Tue, 07 Apr 2026 11:29 PM IST
Shubham Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shubham Kumar Updated Tue, 07 Apr 2026 11:29 PM IST
खास बातें

Iran Israel US Conflict Live Updates: पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका और इस्राइल के हमले तीव्र हो गए हैं, मिसाइलें आसमान में झूल रही हैं और धमाके शहरों में भय और तबाही फैला रहे हैं। तेल और गैस की आपूर्ति खतरे में है, वैश्विक बाजार अस्थिर हैं। होर्मुज जलसंधि की ब्लॉकिंग से दुनिया की अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव बढ़ रहा है। हर पल संघर्ष और विकराल होता जा रहा है और शांति के संकेत कहीं नजर नहीं आते। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े तमाम पल-पल अपडेट्स...

विज्ञापन
West Asia Conflict Live Updates Iran War US Action Against Iran Israeli Strike in Lebanon News In Hindi
पश्चिम एशिया में संकट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

11:25 PM, 07-Apr-2026

ईरानी शासन के पास रात आठ बजे तक समझौता करने का समय: व्हाइट हाउस

ईरान की ओर से बातचीत के सभी कूटनीतिक चैनल बंद कर दिए जाने की खबरों के बीच व्हाइट हाउस की प्रसे सचिव कैरोलिन लीविट ने कहा, ईरानी शासन के पास पूर्वी समयानुसार रात आठ बजे तक अमेरिका के साथ समझौता करने का समय है। केवल राष्ट्रपति ही जानते हैं कि स्थिति क्या है और वे आगे क्या करेंगे। 
10:18 PM, 07-Apr-2026

मोजतबा की हालत गंभीर, कोम शहर में चल रहा इलाज: रिपोर्ट

ब्रिटेन के अखबार द टाइम्स अखबार ने मंगलवार को खुफिया जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामनेई ईरान के कोम शहर में इलाज करा रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि खामनेई अचेत हैं और उनकी हालत गंभीर है। वह शासन के किसी भी निर्णय में शामिल होने में असमर्थ हैं। 

सर्वोच्च नेता बनने के बाद से मोजतबा खामनेई सार्वजनिक रूप से कहीं नजर नहीं आए हैं। उनके नाम से जारी किए गए संदेश ईरानी सरकारी मीडिया की ओर से प्रसारित किए गए हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अयातुल्ला अली खामनेई के पार्थिव शरीर को कोम में दफनाने की तैयारी की जा रही है। मोजतबा के बारे में कहा जाता है कि युद्ध के पहले दिन तेहरान में हुए हमले में वह घायल हो गए थे, जिसमें उनके पिता और तत्कालीन सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई समेत कई शीर्ष सैन्य कमांडर मारे गए थे।
विज्ञापन
08:05 PM, 07-Apr-2026

ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत के सभी राजनयिक चैनल बंद किए: रिपोर्ट

ईरान ने अमेरिका के साथ संचार के सभी राजनयिक और अप्रत्यक्ष चैनल बंद कर दिए हैं और सभी प्रकार के संदेशों का आदान-प्रदान भी निलंबित कर दिया है। तेहरान टाइम्स की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। 
08:02 PM, 07-Apr-2026

पूर्व निर्धारित समयसीमा तक समझौते पर संशय: अमेरिकी अधिकारी

अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि ईरान के साथ जारी युद्धविराम वार्ता अब तक सकारात्मक रही है। लेकिन पूर्व निर्धारित समयसीमा तक समझौता हो पाएगा या नहीं, इस पर अभी भी संशय बना हुआ है।  अधिकारी ने कहा, हम ईरान के संपर्क में हैं। बातचीत सकारात्मक रही है। अगर किस्मत ने साथ दिया तो तय समयसीमा के खत्म होने तक कोई नतीजा सामने आ सकता है।
05:38 PM, 07-Apr-2026

ईरान ने यूएई में इमारत पर किया मिसाइल हमला: अधिकारी

ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शारजाह में एक इमारत पर मिसाइल से हमला किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

शारजाह शहर के अधिकारियों ने कहा कि ईरानी मिसाइल सैटेलाइट दूरसंचार ऑपरेटर थुरैया टेलीकम्युनिकेशंस की प्रशासनिक इमारत पर हमला हुआ। शारजाह के मीडिया कार्यालय ने बताया कि इस हमले में दो पाकिस्तानी नागरिक घायल हुए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। 
05:31 PM, 07-Apr-2026

ईरानी रॉकेट हमले के बाद मध्य इस्राइल के पेटाह टिक्वा में इमारत गिरी 

ईरान के रॉकेट हमले के बाद इस्राइल के पेटाह टिक्वा में एक इमारत गिर गई। घायलों या हताहतों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इस्राइल के हिब्रू भाषी दैनिक इस्राइल हायोम के मुताबिक, गिवआत शमूएल में भी नुकसान हुआ है। 

मारीव समाचार पत्र ने पेटाह टिक्वा के मेयर के हवाले से बताया कि शहर में 28 फरवरी से अब तक लगभग 150 हमले हुए। एक हजार से अधिक अपार्टमेंट को नुकसान हुआ। दो लोगों की मौत हुई और करीब 160 लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए। कन्न न्यूज ने नहरिया शहर में तीन हमले दर्ज किए। एक वाहन में आग लगी, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:57 PM, 07-Apr-2026

ट्रंप की धमकी से ईरान के इन 5 ऐतिहासिक पुलों पर मंडराया खतरा, तबाही की आशंका

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से ईरान के पुलों और पावर प्लांट को निशाना बनाने की धमकी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव बढ़ा दिया है। दरअसल, ईरान के आर्थिक और सैन्य बुनियादी ढांचे की रीढ़ माने जाने वाले शहीद कलंतरी उर्मिया झील, वेरेस्क रेलवे, तबियात, कारून-4 और गोतूर जैसे पांच प्रमुख मेगा-स्ट्रक्चर्स पर हमले का खतरा पैदा हो गया है। अगर इन पुलों को निशाना बनाया जाता है, तो ईरान का परिवहन और रसद नेटवर्क पूरी तरह ठप हो सकता है। 
04:33 PM, 07-Apr-2026

ईरान के खर्ग द्वीप पर कई हमले, कोम शहर के पास पुल को भी बनाया निशाना

ईरान के खर्ग द्वीप पर कई हमले किए गए हैं। कोम शहर के पास एक पुल को भी निशाना बनाया गया। आईआरजीसी ने अमेरिका को लक्ष्मण रेखा पार न करने की चेतावनी दी है। प्रांत के उप-राज्यपाल मोर्तेजा हेदरी ने जानकारी दी कि मंगलवार को अमेरिका और इस्राइल ने ईरान के कोम शहर के पास एक पुल पर हमला किया। 

सरकारी टेलीविजन चैनल के अनुसार, तेहरान के दक्षिण में स्थित कोम के बाहर यह हमला हुआ। हेदरी ने कहा, कुछ मिनट पहले कोम की संपर्क लाइनों में आने वाले एक पुल को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि यह हमला अमेरिकी और जायनिस्ट दुश्मनों के प्रोजेक्टाइल से किया गया। हमले के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है।
03:07 PM, 07-Apr-2026

ईरानी हमलों में इस्राइल के रामत हाशरॉन में कारों और बुनियादी ढांचों को नुकसान

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के मिसाइल हमले से इस्राइल के रामत हाशरॉन में कारों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है।
 
02:29 PM, 07-Apr-2026

1.4 करोड़ ईरानी अपनी जान कुर्बान करने को तैयार : राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की समझौते न करने पर भीषण हमलों की धमकियों के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि 1.4 करोड़ ईरानी स्वेच्छा से अपनी जान कुर्बान करने को तैयार हैं। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से पहले ईरान के युवा मंत्रालय ने युवाओं, कलाकारों और अन्य लोगों से अपील की थी कि वह अमेरिका-इस्राइल के संभावित हमलों से पहले ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर मानव शृंखला बनाने का आह्वान किया था। इसके बाद ईरान के ऊर्जा ठिकानों के पास काफी लोगों के इकट्ठा होने की खबरें सामने आई हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed