Vietnam Boat Accident LIVE: मोबाइल कंपनी से जुड़े थे जान गंवाने वाले 15 लोग; वियतनामी PM ने दिए जांच के आदेश
वियतनाम में एक द्वीप से वापस लौट रही एक नाव समंदर में पलट गई, इस हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई है। अधिकारियों के अनुसार, नाव में 32 भारतीय पर्यटक और चार क्रू मेंबर सवार थे। जानकारी के अनुसार, थाईलैंड की खाड़ी में स्थित 'फू क्वोक' वियतनाम के सबसे लोकप्रिय बीच डेस्टिनेशन में से एक है। पढ़ें, नाव हादसे से जुड़े सभी अपडेट्स...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
वियतनाम नाव हादसा- प्रत्यक्षदर्शी ने सुनाई आपबीती
वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को हुए दर्दनाक नाव हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई। हादसे के प्रत्यक्षदर्शी और आंध्र प्रदेश के गुंटूर निवासी आशीष कुमार ने बताया कि स्पीडबोट द्वीप से केवल 300-400 मीटर ही आगे बढ़ी थी, तभी अचानक पलट गई। आशीष कुमार ने पीटीआई से फोन पर बातचीत में बताया कि वह मोबाइल कंपनी लावा इंटरनेशनल के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर, विक्रेता और कर्मचारी घूमने के लिए 9 जुलाई को वियतनाम पहुंचे थे और रविवार को भारत लौटने वाले थे। उन्होंने बताया कि पर्यटकों को तीन अलग-अलग नावों में बैठाकर द्वीप तक ले जाया गया था। हादसे के समय 32 भारतीय पर्यटकों वाली एक नाव दूसरे द्वीप के लिए रवाना हुई थी, जबकि बाकी दो नावों के यात्री होन मे रुट नगोआई द्वीप पर फोटो खिंचवा रहे थे।
आशीष के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 1:30 बजे नाव ने द्वीप से मुश्किल से 300-400 मीटर की दूरी तय की थी कि वह अचानक पलट गई। उन्होंने कहा, 'हम फोटो खींच रहे थे। कुछ समझ पाते, उससे पहले ही नाव पलट गई। हम सभी मदद के लिए चिल्लाने लगे'। उन्होंने बताया कि उस समय मौसम ज्यादा खराब नहीं था। थोड़ी हवा चल रही थी, लेकिन किसी द्वीप पर यह सामान्य बात है। आशीष ने दावा किया कि बचाव दल जल्दी मौके पर पहुंच गया और घायलों व शवों को किनारे ले आया, लेकिन शुरुआत में वहां मेडिकल टीम मौजूद नहीं थी। उन्होंने कहा, 'सीपीआर देने के लिए भी कोई चिकित्सा टीम तुरंत नहीं थी। हम सभी अभी भी सदमे में हैं'। उन्होंने बताया कि वह अकेले यात्रा कर रहे थे, लेकिन कई लोग अपने परिवार के साथ आए थे। उनके एक परिचित डिस्ट्रीब्यूटर अपनी पत्नी के साथ उसी नाव में थे। हादसे में उनकी पत्नी की मौत हो गई, जबकि वह अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। इस हादसे के बाद सभी बचे हुए पर्यटकों को होटल वापस ले जाया गया।
वियतनामी पीएम ने दिए हादसे के जांच के आदेश
वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हुन ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने केंद्र और स्थानीय अधिकारियों से राहत और बचाव अभियान तेज करने, घायलों का बेहतर इलाज कराने और मृतकों के परिवारों की हर संभव मदद करने को कहा है। वियतनाम के मुंबई स्थित महावाणिज्य दूतावास ने बयान जारी कर हादसे पर गहरा दुख जताया और कहा कि इस मुश्किल समय में उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को हादसे के कारणों की पूरी जांच करने, सुरक्षा व्यवस्था में हुई किसी भी कमी का पता लगाने और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा गया है कि यदि किसी व्यक्ति या संस्था की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए। वियतनाम के विदेश मंत्रालय को भारत के दूतावास के साथ मिलकर काम करने और प्रभावित भारतीय परिवारों को हर जरूरी सहायता देने के निर्देश भी दिए गए हैं।
लावा कंपनी से जुड़े थे वियतनाम हादसे में जान गंवाने वाले 15 लोग
इस मामले में मोबाइल बनाने वाली कंपनी लावा ने पुष्टि की है कि इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी 15 लोग उसकी कंपनी से जुड़े थे। सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कंपनी लिखा- हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि आज वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास एक नाव दुर्घटना में हमारे 14 चैनल पार्टनर और लावा टीम के एक सदस्य की दुखद मौत हो गई है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं। यह एक ऐसी त्रासदी है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती, और दुख की इस घड़ी में हम उनके साथ खड़े हैं। हम वियतनाम में भारतीय दूतावास और स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं और शवों को जल्द से जल्द वापस लाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। हमारी पहली प्राथमिकता हर प्रभावित परिवार की मदद करना है, और भारत व वियतनाम में हमारी टीमें उनके साथ हैं और हर संभव सहायता दे रही हैं। हो ची मिन्ह सिटी में भारत के कॉन्सुलेट जनरल ने जानकारी या मदद चाहने वाले परिवारों के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया है। +84 36 281 7930 | +84 91 552 3714 | +84 33 452 0414परिजनों ने पार्थिव शरीर वापस लाने की मांग की
तमिलनाडु के पलानी में मृतक मुरुगा प्रभु अरुमुगम के रिश्तेदार कार्तिकेयन ने कहा, 'मेरा छोटा भाई, मुरुगा प्रभु अरुमुगम, तीन दिन पहले वियतनाम के दौरे पर गया था। दुख की बात है कि हमें यह चौंकाने वाली खबर मिली कि वहां एक नाव दुर्घटना में उसकी मौत हो गई है। हमने राज्य सरकार से अनुरोध किया है और राज्य व केंद्र सरकार, दोनों से अपील करते हैं कि वे मेरे भाई के पार्थिव शरीर को भारत वापस लाने के लिए तुरंत कदम उठाएं'।सुबह बात हुई, शाम में मिली मौत की खबर
तिरुचिरापल्ली में मृतक अलगुराजा के चाचा थंगवेलु ने कहा, 'मेरा भतीजा अलगुराजा, जिसकी शादी मेरी बेटी से हुई थी, एक मोबाइल कंपनी में असिस्टेंट सेल्स मैनेजर के तौर पर काम करता था। वह कंपनी की तरफ से आयोजित एक ट्रिप पर अपने साथियों के साथ 8 जुलाई की सुबह वियतनाम के लिए निकला था। उसने आज सुबह ही हमसे फोन पर बात भी की थी। बाद में आज शाम हमें इस दुखद हादसे के बारे में पता चला। हम इस नुकसान से बहुत दुखी और सदमे में हैं'।मोबाइल फोन डिस्ट्रीब्यूटर मुरुगाप्रभु अरुमुगम की मौत
तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले के पलानी के रहने वाले मोबाइल फोन डिस्ट्रीब्यूटर मुरुगाप्रभु अरुमुगम की मौत हो गई। वियतनाम में फू क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव पलट गई थी। वियतनाम के अधिकारियों ने 15 लोगों (13 पुरुष और दो महिलाओं) की मौत की पुष्टि की है; ये सभी भारतीय पर्यटक थे। 21 लोगों (17 यात्री और चार क्रू मेंबर) को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बचे हुए लोगों में से दो की हालत गंभीर है और उन्हें गहन चिकित्सा देखभाल दी जा रही है।#WATCH | Tamil Nadu | Murugaprabhu Arumugam, a mobile phone distributor from Palani in Dindigul district, lost his life after the boat carrying Indian tourists capsized near Phu Quoc Island in Vietnam.
— ANI (@ANI) July 11, 2026
Vietnamese authorities have confirmed 15 fatalities (13 men and 2 women), all… pic.twitter.com/8aecyQOZIL
मोबाइल कंपनी ने वियतनाम के लिए भेजा था टूर
तमिलनाडु की तिरुचिरापल्ली के मृतक अलगुराजा के दोस्त बालाजी ने कहा, 'सेल्स टारगेट पूरा करने के बाद हमारी मोबाइल कंपनी ने वियतनाम के लिए एक टूर आयोजित किया था। यह बहुत दुखद है कि इस दर्दनाक नाव हादसे में हमारी तिरुचिरापल्ली टीम के तीन कर्मचारियों की जान चली गई। हम सभी गहरे सदमे और दुख में हैं'।सभी 15 मृतकों के नाम और उनके राज्य
तमिलनाडु के निवासी -- सेंथिल कुमार जयवेल
- मुरुगा प्रभु अरुमुगम
- श्रीधर सुंदरराजन
- शेख अब्दुल्ला अब्दुल मजीद
- बालाजी नटेशन
- विनय कुमार चिथापुरम भास्करा
- रविशंकर सुगुमरन
- संतोष कुमार शांतिलालजैन
- बाबू कुप्पुस्वामी
- अलागुराजन शिवासामी
आंध्र प्रदेश के निवासी -
- नल्लापेटा अदिशेशैया रवितेजा
- श्रीधर मुदियम
- जया लक्ष्मी गेल्ली
केरल के निवासी -
- एविकॉट चेरियन थॉमस
- लोवेनी थॉमस
It is with profound grief that we share the list of 15 Indian nationals who have lost their lives in the tragic boat accident near Phuc Quoc Island today. The list has been recieved from the Vietnamese authorities.
— India in Vietnam (@AmbHanoi) July 11, 2026
Our prayers are with the families of the deceased.
The Embassy… pic.twitter.com/2fr2TjXuPp