Live
अमेरिका मध्यावधि चुनाव LIVE: सीनेट के बाद डेमोक्रेट्स ने हाउस में भी हासिल किया बहुमत; इल्हान उमर फिर जीतीं
अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के लिए मंगलवार को (स्थानीय समय) मतदान कराए गए। नियमों के मुताबिक वोटिंग खत्म होने के साथ गिनती भी शुरू हो गई। मतदाताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा देखी गई। इसी बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सफल प्रत्याशियों को बधाई देनी शुरू कर दी है। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सभी 435 सीटों और सीनेट की 35 सीटों के लिए मतदान कराए गए हैं। अमेरिका में वोटिंग के बाद अब नतीजों से जुड़े अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें
लाइव अपडेट
'अमेरिका में डीईआई की वापसी': डेमोक्रेट्स की जीत पर रो खन्ना बोले- मुझे इस अमेरिका से प्यार है
अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत के बाद भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने कहा कि अमेरिका में विविधता, समानता और समावेश (डीईआई) की वापसी हो गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत का जिक्र किया। खन्ना ने कहा कि अमेरिका में अब तीन अश्वेत गवर्नर हैं। टेक्सास को पहली लैटिना महिला गवर्नर मिली हैं। इसके अलावा देश को पहला मुस्लिम अमेरिकी सीनेटर और पहला खुले तौर पर समलैंगिक सीनेटर भी मिला है। अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे इस अमेरिका से प्यार है।'दरअसल, डीईआई का पूरा नाम डायवर्सिटी, इक्विटी और इन्क्लूजन है, जिसका मतलब विविधता, समानता और समावेश से है। इसके तहत समाज और कार्यस्थलों पर अलग-अलग नस्ल, धर्म, लिंग और समुदाय के लोगों को समान अवसर देने पर जोर दिया जाता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने सरकारी संस्थानों में डीईआई से जुड़ी कई पहलों को खत्म करने के कदम उठाए थे। ऐसे में चुनाव में अल्पसंख्यक समुदायों के उम्मीदवारों की जीत को रो खन्ना ने इन नीतियों के खिलाफ एक अहम संदेश के तौर पर पेश किया।
अमेरिकी चुनाव नतीजों पर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा बोले- दुनिया के रिश्तों में नए दौर की होगी शुरुआत
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रतिनिधि सभा और सीनेट दोनों पर डेमोक्रेट्स का नियंत्रण होने से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक नए दौर की शुरुआत हो सकती है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी चुनाव के नतीजे दुनिया के देशों के आपसी रिश्तों को प्रभावित करेंगे और वैश्विक संबंधों में नया अध्याय शुरू हो सकता है।
अब्दुल अल-सईद बने अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर
अमेरिका के मिशिगन राज्य में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार अब्दुल अल-सईद ने रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक रोजर्स को हराकर अमेरिकी सीनेट का चुनाव जीत लिया है। इस जीत के साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया है। अब्दुल अल-सईद अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर बन गए हैं। अब्दुल अल-सईद ने जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वे लोगों की सेवा उसी प्यार, खुले विचारों, मेहनत और ईमानदारी के साथ करना चाहते हैं, जो उन्हें जनता से मिली है। अब्दुल ने कहा कि उनके जीवन के सबसे मुश्किल समय में लोगों ने उनका साथ दिया। जनता ने उन्हें हिम्मत, भरोसा और आगे बढ़ने की उम्मीद दी। अब वे इस प्यार और विश्वास को वाशिंगटन तक लेकर जाना चाहते हैं और वहां लोगों की आवाज बनकर काम करना चाहते हैं।#WATCH | #USMidtermElections 2026 | Michigan Democratic Senate Nominee Abdul El-Sayed says, "I cannot wait to serve you with the same big-heartedness, open-mindedness, grit, and earnestness that you've shown me... You gave me grace and strength in my lowest moments, and the hope and inspiration that powered my best. I hope I can bring it all with me to Washington in your service. The last month has brought the stakes of this election into sharp relief. Ours, this beautiful movement, was built over the past year and a half, campaigning across Michigan's biggest cities and its smallest towns. We spoke of a brighter, a bigger, more hopeful Michigan. Theirs, an astroturfed, corporate-funded advertising campaign built to deceive and distract..." (Source: Reuters)
— ANI (@ANI) November 4, 2026
उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल से उनका चुनावी अभियान मिशिगन के बड़े शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक चला। इस दौरान उन्होंने लोगों के सामने एक बेहतर, विकसित और उम्मीदों से भरे मिशिगन का सपना रखा। अब्दुल ने विरोधी पक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके खिलाफ बड़े कारोबारी समूहों के पैसों से प्रचार अभियान चलाया गया। इसका मकसद लोगों को गुमराह करना और असली मुद्दों से ध्यान हटाना था।
सीनेट के बाद हाउस में भी डेमोक्रेट्स ने हासिल किया बहुमत
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (हाउस) में डेमोक्रेटिक पार्टी को 224 सीटों पर बढ़त हासिल है, जबकि रिपब्लिकन पार्टी 128 सीटों पर आगे है। डेमोक्रेट्स ने अब तक रिपब्लिकन की 27 सीटों पर भी जीत दर्ज कर ली है। वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी ने अमेरिकी सीनेट में बहुमत हासिल कर लिया है। पार्टी ने कुल 53 सीटें जीतकर सीनेट पर नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है। इसके साथ ही रिपब्लिकन पार्टी ने सीनेट में अपना बहुमत खो दिया है।डेमोक्रेट्स की जीत पर ट्रंप ने दी बधाई
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत पर उन्हें बधाई दी है। चुनाव नतीजों के बाद ट्रंप का यह संदेश सामने आया है। अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेट्स ने कई अहम सीटों पर जीत दर्ज की है।ट्रंप ने कैबिनेट में बदलाव की संभावना से किया इनकार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने माना है कि ईरान के साथ युद्ध का असर मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के प्रदर्शन पर पड़ा। इन चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी प्रतिनिधि सभा और सीनेट, में उनकी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद इससे ट्रंप के विधायी एजेंडे को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को फोन पर दिए एक इंटरव्यू में कहा, मुझे लगता है कि इसका एक कारण ईरान था। हालांकि, लोगों ने ईरान को लेकर मेरे किए गए कामों के महत्व को भी समझा। उन्होंने कहा कि संभव है कि मतदाता पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के तत्काल प्रभावों को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थे। ट्रंप ने यह भी कहा कि कैबिनेट में बदलाव करने की उनकी संभावना नहीं है।
रो खन्ना ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का चुनाव फिर जीता
डेमोक्रेटिक पार्टी के रो खन्ना ने कैलिफोर्निया के 17वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का चुनाव फिर जीत लिया है। इस जीत के साथ उन्होंने सदन में अपनी सीट बरकरार रखी है। रो खन्ना इस्राइल को लेकर ट्रंप की नीतियों के मुखर आलोचकों में शामिल हैं। उन्होंने ईरान में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के लिए आगे और फंडिंग रोकने की भी मांग की थी।डेमोक्रेट्स 200 के पार
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (हाउस) में डेमोक्रेटिक पार्टी को 206 सीटों पर बढ़त हासिल है, जबकि रिपब्लिकन पार्टी 123 सीटों पर आगे है। डेमोक्रेट्स ने अब तक 22 सीटों पर जीत दर्ज कर रिपब्लिकन की सीटें अपने कब्जे में ली हैं। फिलहाल सदन पर डेमोक्रेट्स का नियंत्रण है।टेक्सास में जेम्स टैलेरिको की बड़ी जीत
टेक्सास में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जेम्स टैलेरिको की बड़ी जीत दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है। मस्क ने रिपब्लिकन उम्मीदवार केन पैक्सटन को सीनेट चुनाव में जीताने के लिए टेक्सास के दो सुपर पीएसी (राजनीतिक कार्रवाई समितियों) में 168 मिलियन डॉलर खर्च किए थे।मस्क ने अपनी राजनीतिक संस्था 'अमेरिका पीएसी' के जरिए टेक्सास में मतदाताओं तक पहुंच बनाने के अभियान पर भी लाखों डॉलर खर्च किए। इसके अलावा, उन्होंने टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट को भी 5 मिलियन डॉलर से अधिक की मदद दी थी। एबॉट भी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जीना हिनोजोसा से पीछे चल रहे हैं और हार के करीब हैं। इस चुनाव में मस्क ने संघीय राजनीतिक समितियों में करीब आधा अरब डॉलर खर्च किए हैं। इसके साथ ही वह देश के सबसे बड़े सार्वजनिक रूप से घोषित राजनीतिक चंदा देने वाले व्यक्ति बन गए हैं।
इल्हान उमर ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का चुनाव फिर जीता
डेमोक्रेटिक पार्टी की इल्हान उमर ने मिनेसोटा के 5वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का चुनाव जीत लिया है। इस जीत के साथ उन्होंने एक बार फिर सदन में अपनी सीट बरकरार रखी है।राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 23 अक्तूबर को इल्हान उमर से अमेरिकी कांग्रेस से इस्तीफा देने की मांग की थी। ट्रंप ने दावा किया था कि मिनेसोटा की इस सांसद का नाम 'इल्हान नूर सईद एल्मी' है, लेकिन उन्होंने इल्हान उमर के नाम से शपथ ली। इसके साथ ही ट्रंप ने सांसद की शादी पर सवाल खड़े करते हुए दावा किया था कि 'उनका सरनेम उनके भाई, अहमद नूर सईद एल्मी के सरनेम से बिल्कुल मेल खाता है। कहा जाता है कि उन्होंने अपने भाई से ही शादी की थी और उनके बच्चे भी हैं, खैर, ऐसा करना कानूनी है या नहीं, मुझे नहीं पता।