03:11 AM, 06-Apr-2022
राष्ट्रपति बाइडन का निर्णय अमेरिकी लोगों के हित में होंगे: जेन साकी
जेन साकी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति का उद्देश्य ऐसे निर्णय लेना है जो अमेरिका के लोगों के हित में हों और रूस के साथ युद्ध भी नहीं करना पड़े। उन्हें (रूस) जवाबदेह ठहराने और यूक्रेनी सरकार का समर्थन करने के लिए हमसे जो हो सकता है वो सब कुछ करना है।"
02:28 AM, 06-Apr-2022
प्रतिबंधों का उद्देश्य रूस के संसाधनों को समाप्त करना है: अमेरिका
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि "हमारे उद्देश्य का सबसे बड़ा लक्ष्य रूस के उन संसाधनों को समाप्त करना है, जो राष्ट्रपति पुतिन को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को जारी रखने में मदद कर रही है। इसके लिए उनकी वित्तीय प्रणाली में और अधिक अनिश्चितता पैदा करनी होगी।" साकी ने कहा कि "रूस पर लगाए गए प्रतिबंध उन्हें उन विकल्पों को चुनने के लिए मजबूर कर सकता है, जो उनके संसाधनों को समाप्त कर रहा है और जिससे उनके लिए युद्ध लड़ना अधिक कठिन हो गया है।"
02:20 AM, 06-Apr-2022
हम यूक्रेन को ऐतिहासिक समर्थन जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध: अमेरिका
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि "हम यूक्रेन को अपना ऐतिहासिक समर्थन जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं, चाहे वह सैन्य सहायता, मानवीय सहायता या आर्थिक सहायता हो। इस युद्ध से उबरने में कुछ समय लगने वाला है और अमेरिका इसका हिस्सा बना रहेगा।" जेन साकी ने आगे कहा कि "प्रतिबंधों का लक्ष्य रूस को अपना निर्णय बदलने के लिए मजबूर करना है। उनके पास असीमित संसाधन नहीं हैं, अब हमारे द्वारा लगाए गए गंभीर प्रतिबंधों को देखते हुए, वे शेष मूल्यवान डॉलर के भंडार को समाप्त करने या नए राजस्व को अपनाने या डिफॉल्ट रूप से चुनने के लिए मजबूर होंगे।"
बूचा की तस्वीरें परेशान करने वाली: चीन
संयुक्त राष्ट्र में चीन के राजदूत झांग जुन ने कहा है कि यूक्रेन बूचा में नागरिकों की मौत को दर्शाती तस्वीरें और रिपोर्ट बहुत परेशान करने वाली हैं। यूएनएससी की बैठक के दौराव उन्होंने कहा कि बीजिंग का रुख यही है कि प्रतिबंध यूक्रेन संकट का समाधान करने में प्रभावी नहीं हैं। उन्होंने अमेरिका, नाटो और यूरोपीय संघ से रूस के साथ बातचीत करने की अपील की।
10:42 PM, 05-Apr-2022
बूचा सामूहिक कब्र में हो सकते हैं 300 तक शव: लोकपाल
यूक्रेन की मानवाधिकार लोकपाव ल्यूडमिला डेनिसोवा ने कहा है कि बूचा में एक चर्च के पास सामूहिक कब्र में 150 से 300 शव हो सकते हैं।
10:28 PM, 05-Apr-2022
अभी घर लौटने की न सोचें बूचा के निवासी: मेयर
बूचा के मेयर एनाटोली फोडोरक ने कस्बा छोड़कर जा चुके नागरिकों से अपील की है कि वह अभी घर वापस लौटने बारे में विचार न करें। उन्होंने कहा कि इलाके से रूसी सैनिक वापस चले गए हैं लेकिन अभी भी माइन्स का खतरा है। उन्होंने बताया कि रूसी कब्जे के दौरान लगभग 3700 लोग बूचा में रह रहे ते।
09:45 PM, 05-Apr-2022
इस्राइल ने रूस पर लगाया यूक्रेन में युद्ध अपराध करने का आरोप
इस्राइल के विदेश मंत्री याइर लैपिड ने यूक्रेन में रूस के युद्ध अपराधों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने एक बयान में कहा कि यूक्रेन से सामने आ रही तस्वीरें और लोगों की गवाहियां भयावह हैं। रूसी सेना ने एक रक्षाहीन नागरिक आबादी के खिलाफ युद्ध अपराध किए हैं।
09:17 PM, 05-Apr-2022
रूस ने 24 बार किया क्लस्टर हथियारों का इस्तेमाल
यूएनएससी में अवर महासचिव ने कहा कि मानवाधिकारों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त के कार्यालय को विश्वसनीय आरोप प्राप्त हुए हैं कि रूसी बलों ने कम से कम 24 बार आबादी वाले क्षेत्रों में क्लस्टर हथियारों का इस्तेमाल किया है। आरोप है कि यूक्रेनी बलों ने ऐसे हथियारों का इस्तेमाल किया है, इसकी भी जांच की जा रही है।
09:02 PM, 05-Apr-2022
रूस के प्रतिनिधि ने यूएनएससी पर उठाए सवाल
यूएनएससी में रूस के प्रतिनिधि ने कहा कि हमने तीन और चार मार्च को आपात बैठक का अनुरोध किया था लेकिन आपने उसे नकार दिया... यह एक अपमानजनक स्थिति है। रूसी प्रतिनिधि ने कहा, 'मैं पूछना चाहता हूं कि आपने किस आधार पर कहा कि किस आधार पर आपको लगता है कि आप इतने अपमानजनक तरीके से काम कर सकते हैं?' उन्होंने कहा कि क्या आपको यह पता नहीं है कि अगर आप हमारे प्रस्ताव से सहमत नहीं हैं तो आपको एक बैठक करनी चाहिए थी। अपनी अध्यक्षता के दौरान हमने यूक्रेन पर हुई छह बैठकों में से किसी के भी आयोजन से इनकार नहीं किया था।
08:56 PM, 05-Apr-2022
रूस को सुरक्षा परिषद से बाहर किया जाए: जेलेंस्की
बूचा और यूक्रेन के अन्य शहरों में हिंसा को लेकर जेलेंस्की ने यूएनएससी में कहा कि रूस की सेना और इसके लिए आदेश देने वालों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रूस को सुरक्षा परिषद से बाहर कर देने की जरूरत है। अगर आपको लगता है कि अंतरराष्ट्रीय कानून का समय अभी भी चल रहा है तो आपको तुरंत कार्रवाई करनी होगी।